फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   disscuson on child labour

बालश्रम के विरुद्ध हो जाएं एकजुट

Mon, 13 Jun 2016 12:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Mon, 13 Jun 2016 12:32 AM IST
विज्ञापन
disscuson on child labour
शामली कलक्ट्रेट में बालश्रम विरोध दिवस पर संगोष्ठी को संबोधित करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली के कलक्ट्रेट में अंतरराष्ट्रीय बाल श्रम विरोध दिवस पर गोष्ठी आयोजित की गई। जिसमें सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बाल श्रम के विरुद्ध एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया। 
विज्ञापन


गोष्ठी में सहायक श्रमायुक्त घनश्याम सिंह ने बालक श्रमिकों के नियोजनों के विरुद्ध प्रशासन की ओर से की जा रही प्रशासनिक कार्रवाईयों पर प्रकाश डाला। कहा कि बाल श्रम विरुद्ध जनता की भागीदारी होनी आवश्यक है। जन जागरूकता के आधार पर बाल श्रम को समाप्त किया जा सकता है।
विज्ञापन


एडीएम भरत पांडे ने बाल श्रमिकों के नियोजनों पर नियोजकों को दंडित करने के साथ-साथ बच्चों को श्रम करने के लिए भेजने वाले माता पिता को भी दंडित करने पर जोर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


गोष्ठी में जिला ईंट निर्माता समिति के अध्यक्ष भूपेंद्र मलिक, व्यापार मंडल के प्रतिनिधि नितिन गोयल, मजदूर नेता अकरम अख्तर, राजेंद्र पंवार, सतेंद्र झाल, राजबहादुर झाल, बाबूराम श्रमिक नेताओं ने बाल श्रम के विरुद्ध विचार रखे। इस दौरान आयोजित गोष्ठी में तहसीलदार सदर वीरेंद्र मित्तल, बाल संरक्षण अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed