{"_id":"616091bd8ebc3e607647cb15","slug":"dissatisfaction-with-the-slow-pace-of-work-shamli-news-mrt559841289","type":"story","status":"publish","title_hn":"विकास कार्यक्रमों की धीमी गति पर अफसरों को फटकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विकास कार्यक्रमों की धीमी गति पर अफसरों को फटकार
विज्ञापन
शामली कलक्ट्रेट सभागार में बैठक लेते सीडीओ शंभूनाथ तिवारी।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विकास कार्यों की धीमी गति पर अफसरों को फटकार
शामली। सीडीओ शंभूनाथ तिवारी ने कलक्ट्रेट सभागार में विकास कार्यक्रमों की समीक्षा की। इस दौरान अधिकारियों को तेजी से विकास कार्य पूरा कराने के निर्देश दिए। खराब प्रगति वाले विभागों के अधिकारियों को फटकार भी लगाई।
सीडीओ ने गोशालाओं में संरक्षित गोवंशों के स्वास्थ्य, टीकाकरण एवं जन सहभागिता के तहत दिए गए पशुओं के संबंध में जानकारी ली। गो आश्रय स्थलों पर व्यवस्था के लिए नोडल अधिकारियों की तैनाती का दायित्व सौंपा। नोडल अधिकारी अपने-अपने आश्रय स्थलों की व्यवस्था का निरीक्षण करेंगे और समस्याओं का निस्तारण कराएंगे। गो आश्रय स्थलों पर अव्यवस्था पाए जाने पर नोडल अधिकारी जिम्मेदार होंगे।
अधिशासी अभियंता लघु सिंचाई से नहरों की सफाई, चेक डैम आदि की जानकारी ली। विद्युत निगम और लोक निर्माण विभाग के कार्यों की भी समीक्षा की। कृषि विभाग के अधिकारियों को सरकारी योजनाओं का लाभ अधिक से अधिक किसानों को देने के निर्देश दिए। स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा के दौरान दवाइयों की उपलब्धता व एंबुलेंस की जानकारी ली। कहा कि लाभार्थीपरक योजनाओं में पात्रों को अधिक से अधिक आच्छादित किया जाए। बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग के कार्यक्रमों की भी समीक्षा की गई।
विज्ञापन
समाज कल्याण विभाग की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना, पेंशन के संबंध में जानकारी ली। सीडीओ ने कहा कि लक्ष्य के सापेक्ष कार्यों को तेजी से पूरा करें। किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऑपरेशन कायाकल्प के अंतर्गत होने वाले कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। बैठक में जिला विकास अधिकारी प्रमोद कुमार, प्रभागीय वन अधिकारी डॉ. विनय कुमार सिंह, उपायुक्त स्वत: रोजगार शैलेन व्यास और विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।