फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dispute between two parties over demolition of Dev site

देव स्थल खंडित करने पर दो पक्षों में तनाव

Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2020 12:30 AM IST
विज्ञापन
Dispute between two parties over demolition of Dev site
देव स्थल खंडित करने पर दो पक्षों में विवाद
विज्ञापन

जलालाबाद। गांव दखोड़ी जमालपुर में देव स्थल को खंडित करने को लेकर दो पक्षों के बीच विवाद हो गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर देव स्थल को स्थापित कराकर मामले को शांत किया।
बुधवार को गांव दखोड़ी जमालपुर में देव स्थल को खंडित करने को लेकर अलग-अलग समाज के दो पक्षों में विवाद हो गया। सूचना मिलने पर थानाभवन थाना प्रभारी प्रभाकर कैंतुरा मौके पर पहुंचे। एक पक्ष के लोगों ने बताया कि वह कई दिन से देव स्थान पर पूजा कर रहे हैं। बुधवार को दूसरे पक्ष के लोगों ने उनके देव स्थल खंडित कर दिए।
विज्ञापन

उधर, दूसरे पक्ष के लोगों ने देव स्थल की आड़ में अवैध कब्जा करने का आरोप लगाया। इस सूचना पर सीओ अमित सक्सेना ने भी मौके पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। बाद में दोनों पक्षों के बीच समझौता होना बताया गया। सीओ ने बताया कि दोनों पक्षों को समझाकर देव स्थापित करा दिए गए हैं। अब किसी तरह का कोई विवाद नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed