फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Displeasure expressed over the mess and disorder in Kanshiram Colony

कांशीराम कॉलोनी में गंदगी और अव्यवस्था पर जताई नाराजगी

Sat, 11 Jul 2020 11:52 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 11:52 PM IST
विज्ञापन
Displeasure expressed over the mess and disorder in Kanshiram Colony
जलालाबाद बाजार में निरीक्षंण करने जाते मंडलाआयुक्त - फोटो : SHAMLI
जलालाबाद। जिले के नोडल अधिकारी और सहारनपुर के मंडल आयुक्त संजय कुमार ने दभेड़ी गांव में सफाई व्यवस्था का मौके पर पहुंचकर निरीक्षण किया। कोरोना महामारी से निपटने के लिए पंचायत स्तर पर की जा रही तैयारियों की समीक्षा कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह 10 बजे मंडलायुक्त सहारनपुर संजय कुमार नगर पंचायत पहुंचकर सफाई व्यवस्था एवं कोविड 19 महामारी को लेकर पंचायत स्तर किस प्रकार की व्यवस्था की जा रही समीक्षा की। नगर पंचायत कार्यालय के निकट कांशीराम कालोनी का दौरा किया। वहां गंदगी एवं अव्यवस्था पर नाराजगी जाहिर की। सड़क को जल्द पूर्ण कराने एवं तीन दिनों तक कालोनी एवं कस्बे में सैनिटाइजेशन व आवश्यक कीटनाशक दवाईयों के छिड़काव के आदेश दिए। नगर पंचायत में डंपिंग ग्राउंड की व्यवस्था नहीं कर पाने के लिए मंडलायुक्त ने चेयरमैन और अधिशासी अधिकारी के नाराजगी जाहिर की। एडीएम को उक्त मामले में संज्ञान लेकर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए। कांशीराम आवास में रहने वाले सोमपाल गोवर्धन, सरला आदि लोगों द्वारा कई ब्लाक में आवासों की जर्जरावस्था के संबंध में अवगत कराते हुए कभी की गिरने की आशंका व्यक्त की। नगर पंचायत जलालाबाद के तमाम नालों की सफाई कराने एवं पानी की सफाई कराकर कृष्णा नदी में डाले जाने के निर्देश दिए। निरीक्षण के बात मंडलायुक्त दभेड़ी ग्राम सभा में सफाई व्यवस्था का निरीक्षण करने पहुंचे, जहां पर प्राइमरी पाठशाला का निरीक्षण किया। स्वास्थ्य कर्मियों से गांव में स्क्रीनिंग व अन्य किस प्रकार के रोगी मिले हैं उनकी जानकारी मांगी। गांव में बन रहे पंचायत घर को लेकर कई शिकायतों को सुना। निरीक्षण के बाद मंडलायुक्त द्वारा अपर जिलाधिकारी व उपजिलाधिकारी संदीप कुमार को शत्रु संपत्ति को कब्जा मुक्त कराने के निर्देश दिए। इस दौरान सीडीओ शंभूनाथ तिवारी, सीएमओ संजय भटनागर, खंड विकास अधिकारी डाक्टर पंकज सिंह, ग्राम सचिव प्रवीण कुमार, अन्य अन्य तहसील कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन

मंडलायुक्त ने कोविड-19 के मरीजों का हाल जाना
फोटो...
झिंझाना। मंडलायुक्त संजय कुमार ने सेंट आरसी कान्वेंट स्कूल झिंझाना में कोविड-19 के मरीजों का हाल जाना। सीएमओ द्वारा अवगत कराया गया कि यहां पर सभी व्यवस्था पर्याप्त रूप से की गई है। निरीक्षण के क्रम में आयुक्त द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र झिंझाना में चल रहे निर्माण कार्यों का जायजा लिया। सीएमओ से आवश्यक जानकारी प्राप्त करते हुए माह की अंतिम तिथि तक कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। उन्होंने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहे निर्माण कार्य को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में वार्डों एवं शौचालयों में टाईल्स लगाने विद्युत आदि एवं निर्माण कार्य को प्रभावी तरीके से कराने के निर्देश दिए।

जललाबाद में निरीक्षंण के दोरान जानकारी लेते मंडलाआयुक्त

जललाबाद में निरीक्षंण के दोरान जानकारी लेते मंडलाआयुक्त- फोटो : SHAMLI

जलालाबाद में निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय कुमार।

जलालाबाद में निरीक्षण करते मंडलायुक्त संजय कुमार।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed