{"_id":"5fa449958ebc3e9be3463be0","slug":"displeasure-expressed-after-getting-dirt-in-hospital-shamli-news-mrt5097072198","type":"story","status":"publish","title_hn":"अस्पताल में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अस्पताल में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
विज्ञापन
अस्पताल में गंदगी मिलने पर जताई नाराजगी
शामली। अपर निदेशक स्वास्थ्य डॉ. अनीता जोशी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का निरीक्षण किया। इस दौरान समुचित साफ-सफाई नहीं मिलने और अनियमितताएं मिलने पर नाराजगी जताते हुए महकमे के अधिकारियों को कार्यप्रणाली में सुधार करने की हिदायत दी।
बृहस्पतिवार दोपहर करीब एक बजे सीएचसी पहुंची एडी हेल्थ डॉ. अनीता जोशी ने प्रसव कक्ष में बायोमेडिकल कचरा एक ही डिब्बे में डाले जाने पर मौजूद स्टाफ को फटकार लगाई। कहा कि मानकों के अनुसार आइवी सेट, ड्रिप सेट, सीरिंज, सुइयां, ब्लेड, दूषित रूई, पट्टी आदि को अलग-अलग रंग के डिब्बे में डाला जाए। आपरेशन कक्ष में भी कई खामियां मिली। निरीक्षण के दौरान सीएचसी परिसर के शौचालय पर रखे टैंक से नीचे गिर रहे पानी का लीकेज होने और शौचालय में पानी भरा मिलने पर नाराजगी जताते हुए सुधार करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि इस समय संक्रामक रोग मलेरिया, डेंगू आदि होने का खतरा रहता है। ऐसे में जलभराव या नमी होना ठीक नहीं है। एचआइवी जांच के लिए लैब टेक्नीशियन मौजूद नहीं मिले। चिकित्सकों ने बताया कि उनकी ड्यूटी कोरोना की जांच के लिए सैंपल लेने में लगी है। उन्होंने इमरजेंसी कक्ष का भी निरीक्षण किया। इसके अलावा उन्होंने हर्बल गार्डन, ब्लड स्टोरेज यूनिट आदि का निरीक्षण किया और टीकाकरण की स्थिति की जानकारी ली। इस दौरान सीएचसी का स्टाफ मौजूद रहा।