{"_id":"5e25f5448ebc3e4b2c33dffe","slug":"dios-inspected-the-storeroom-shamli-news-mrt464896149","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीआईओएस ने कोठार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीआईओएस ने कोठार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डीआईओएस ने कोठार का किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था की ली जानकारी
शामली। यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए कोठार का जिला विद्यालय निरीक्षक ने निरीक्षण किया। उन्होंने जनपद में पहुंची उत्तर पुस्तिकाओं की जानकारी ली और उन्हें सुरक्षित रखे जाने के निर्देश दिए।
18 फरवरी से शुरू हो रही यूूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा के लिए रविवार को जनपद में उत्तर पुस्तिकाएं पहुंच गईं। इन उत्तर पुस्तिकाओं को आरके इंटर कालेज शामली में बनाए गए कोठार में रखा गया है। बोर्ड से जनपद में हाईस्कूल की 70973 अ और 28389 ब उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है जबकि इंटर की 52293 अ और 15628 ब उत्तर पुस्तिकाएं पहुंची है। सोमवार को जिला विद्यालय निरीक्षक सरदार सिंह ने कालेज पहुंचकर कोठार का निरीक्षण किया और उनके रख रखाव और सुरक्षा सबंधी जानकारी लेते हुए सुरक्षित रखने के निर्देश दिए। कालेज प्रधानाचार्य कैप्टन लोकेंद्र सिंह ने डीआईओएस को बताया कि सभी खिड़की सील कर दी गई है। उत्तर पुस्तिकाओं को बेंच पर रखवाया गया है ताकि उन्हें नमी से बचाया जा सके। डीआईओएस ने बताया कि कोठार की जांच की गई, वहां पर उत्तर पुस्तिकाओं के रखे जाने की व्यवस्था सही मिली है।