फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   din me nikli dhoop

दिन में निकल रही धूप, बर्फीली हवा से ठंडक बरकरार  

Wed, 09 Jan 2019 10:58 PM IST
NAVEEN GUPTA amarujala
amarujala Published by: NAVEEN GUPTA Updated Wed, 09 Jan 2019 10:58 PM IST
विज्ञापन
din me nikli dhoop
file - फोटो : amarujala
पहाड़ों पर हो रही बर्फबारी से मैदानी इलाकों से ठंड कम होने का नाम नहीं ले रही है। दिन में अच्छी धूप से निकल रही है, लेकिन बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार है।  बुधवार को दिन का अधिकतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान छह डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

जनवरी की शुरूआत से ही मौसम का मिजाज पल पल बदल रहा है। सुबह के समय हल्का कोहरा तो दिन में बादल छाए रहने ठंड लोगों की परेशानी बढ़ा रही है। मंगलवार रात पाला पड़ने के कारण बुधवार सुबह कोहरा तो नहीं, मगर ठंडी हवाओं ने लोगों को परेशान रखा। सुबह धूप निकलने के बावजूद 19 किमी बर्फीली हवा चलने से मौसम में ठिठुरन बरकरार रही है। शीतलहर के कारण बाजारों में भी सन्नाटा पसरा है। ठंड के कारण लोग सिर्फ जरूरत के सामान के लिए ही बाजार जा रहे है। दिन के तापमान में दो डिग्री बढ़ोतरी के बाद  20  डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान में एक डिग्री गिरावट के बाद छह डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार बृहस्पतिवार, शुक्रवार, शनिवार, रविवार को आकाश में बादल छाए रहने और धूप निकलने से मौसम मिश्रित रहेगा। अगले सप्ताह सोमवार को मौसम साफ रहने और धूप निकलने से बदलाव आएगा। उधर, चिकित्सकों ने सर्दी से बचाव के लिए सावधानी बरतने की सलाह दी है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed