फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diesel business was going on in the house, 220 liters recovered

Shamli News: घर में चल रहा था डीजल का कारोबार, 220 लीटर बरामद

Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 28 May 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Diesel business was going on in the house, 220 liters recovered
फोटोगांव जमालपुर में घर के अंदर से अपमिश्रित डीजल से भरी कैन तथा डीजल के नमूने लेती पूर्ति विभ
जमालपुर में पूर्ति विभाग की टीम ने अवैध रूप से तेल का भंडारण व बिक्री करने का मामला पकड़ा
विज्ञापन

पूर्ति निरीक्षक ऊन की तरफ से झिंझाना थाने पर आरोपी के विरुद्ध दर्ज कराई प्राथमिकी
संवाद न्यूज एजेंसी

शामली/झिंझाना। गांव जमालपुर में जिला पूर्ति विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को एक घर पर छापा मारकर अवैध रूप से डीजल के भंडारण और बिक्री करने का मामला पकड़ा है। टीम ने घर से 220 लीटर डीजल व तेल मापने के उपकरण बरामद किए। टीम ने जांच के लिए डीजल का नमूना लिया है। पूर्ति निरीक्षक ऊन संदीप मौर्य की तरफ से झिंझाना थाने पर आरोपी मकान मालिक के विरुद्ध आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।
अमर उजाला द्वारा मिलावटी तेल और उसकी तस्करी को लेकर स्टिंग किया गया है, जिसकी शृंखला जारी है। 24 मई के अंक में आबादी के बीच बिक रहा मौत का सामान शीर्षक से समाचार छपा था। अब जिला पूर्ति विभाग की टीम जांच में जुटी है। बृहस्पतिवार को जिला पूर्ति अधिकारी अंकुर यादव के नेतृत्व में पूर्ति निरीक्षक ऊन व कैराना और क्षेत्रीय खाद्य अधिकारी की संयुक्त टीम ने गांव जमालपुर में राजेश के घर पर छापा मारा। टीम को मौके से प्लास्टिक की सात कैन में रखा अपमिश्रित करीब 220 लीटर डीजल बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा मौके से तेल डालने व मापने के उपकरण भी बरामद हुए। जिला पूर्ति अधिकारी ने बताया कि मौके पर मिले राजेश से पूछताछ की गई तो उसने बताया कि वह मै. सुमित्रा अनिल फिलिंग स्टेशन करनाल से डीजल लाया था। उसके पास कोई ट्रैक्टर, जेनरेटर व खेती की जमीन भी नहीं है। वह करनाल से डीजल लाकर घर पर स्टोर करता है और गांव के लोगों को बेचता है। बरामद डीजल को एक्सीलेंट फ्यूल प्वाइंट रज्जाकनगर की सुपुर्दगी में दिया गया। बरामद डीजल की जांच के लिए नमूना लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed