फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dialysis unit will soon get four machines

डायलिसिस यूनिट को जल्द मिलेंगी चार मशीनें

Tue, 08 Feb 2022 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Feb 2022 11:59 PM IST
विज्ञापन
Dialysis unit will soon get four machines
डायलिसिस यूनिट को जल्द मिलेंगी चार मशीनें
विज्ञापन

शामली। जिला संयुक्त चिकित्सालय की डायलिसिस यूनिट में चार और मशीनें जल्द लगाए जाने की उम्मीद है। डायलिसिस यूनिट में फिलहाल चार मशीनें लगाई गई हैं। डायलिसिस के मरीजों की संख्या बढ़ने पर मशीनों की जरूरत को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने कंपनी को डिमांड भेजी है।
जिला संयुक्त चिकित्सालय में पिछले साल 15 नवंबर को पीपीपी के तहत एसकेज संजीवनी एजेंसी ने डायलिसिस यूनिट चालू की थी। शुरूआत में दो मशीनों पर मरीजों की निशुल्क डायलिसिस शुरू की गई थी। शुरूआत में मरीजों की संख्या कम रही थी, लेकिन बाद में मरीजों की संख्या बढ़नी शुरू हो गई थी। इसके बाद एक और मशीन यूनिट में लगाई गई, जिस पर हेपेटाइटिस बी व सी पॉजिटिव मरीजों की डायलिसिस शुरू की गई थी। पिछले महीने एक और मशीन लगाई गई। इस तरह से यूनिट में फिलहाल चार मशीनों पर मरीजों की निशुल्क डायलिसिस की जा रही है। एक मशीन पर एक दिन में तीन मरीजों की ही डायलिसिस होती है।
विज्ञापन

एक डायलिसिस में तीन से चार घंटे लगते हैं। मरीजों की संख्या बढ़ने पर कई बार डायलिसिस के लिए मरीजों को लंबा इंतजार करना पड़ता है। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. सफल कुमार ने बताया कि मरीजों की संख्या बढ़ रही है। मुजफ्फरनगर व आसपास के जिलों से भी कई मरीज डायलिसिस कराने के लिए आ चुके हैं। मरीजों की संख्या को देखते हुए डायलिसिस मशीनों की जरूरत पड़ रही है। यूनिट संचालित करने वाली एजेंसी को चार मशीनों की डिमांड भेजी गई है। जल्द ही मशीनों के पहुंचने की उम्मीद है। डायलिसिस यूनिट में दस मशीनों तक लगाया जाना प्रस्तावित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये है डायलिसिस की स्थिति
नवंबर - 32
दिसंबर -179
जनवरी - 229
फरवरी (अब तक) - 57
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed