{"_id":"5fdcf0de8ebc3e3eb42f2f62","slug":"dialogue-skills-workshop-organized-shamli-news-mrt5162744163","type":"story","status":"publish","title_hn":"संवाद कौशल कार्यशाला आयोजित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
संवाद कौशल कार्यशाला आयोजित
विज्ञापन
कैराना में विजय सिंह पथिक महाविद्यालय में रोजगार कार्यशाला में बाडी लैंग्वेज के टिप्स लेती छात्
- फोटो : SHAMLI
संवाद कौशल कार्यशाला आयोजित
शामली, कैराना। राष्ट्रीय सेवा योजना तथा रोटरी क्लब ऑफ शामली मिडटाउन द्वारा संयुक्त रूप से विजय सिंह पथिक राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, कैराना की ई लाइब्रेरी में कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में रोजगार कौशल प्रशिक्षण के अंतर्गत एनएसएस की स्वयंसेविकाओं के लिए बॉडी लैंग्वेज और संवाद कौशल की जानकारी दी गई।
रोजगार कौशल प्रशिक्षण केंद्र के संरक्षक प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. चमन लाल ने कहा कि किसी भी इंटरव्यू में या किसी भी व्यवसाय में आप दूसरों को अपने संवाद कौशल से कितना प्रभावित कर पाते हैं, यह आपकी सफलता का एक आवश्यक मानक होता है। नॉन वर्बल कम्युनिकेशन भी उतना ही महत्वपूर्ण है जितना कि सीधी बातचीत का कौशल। रोजगार प्रशिक्षण केंद्र के संयोजक एनएसएस जिला नोडल अधिकारी डॉ. अजय बाबू शर्मा ने बताया कि भारत सरकार के आत्मनिर्भर भारत अभियान तथा उत्तर प्रदेश के मिशन रोजगार कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक संस्थानों में कॉलेज में इंप्लायबिलिटी स्किल के लिए यह कार्यशालाएं संचालित की जा रही हैं। प्रत्येक कार्यशाला एक विशेष रोजगार कौशल की थीम पर आयोजित की जाती है।
कार्यशाला में छात्राओं ने प्रभावशाली संवाद के लिए सही शारीरिक भाषा के गुर सीखे। कार्यशाला के आयोजन में तकनीकी व्यवस्थाओं में अभिषेक ने सहयोग किया। छात्रा खुशी. शीरीन, सदफ, एनी, कोमल, नाजिया, नीशू शाइस्ता, शीबा और बुशरा आदि उपस्थित रहीं।