फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Diabetes patients must do manual labor

डायबिटीज के मरीज शारीरिक श्रम जरूर करें

Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 14 Nov 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
Diabetes patients must do manual labor
शामली। इंटरनेशनल नेचुरोपैथी आर्गेनाइजेशन के जिला समन्वय डॉ. हरिओम पाठक ने कहा कि प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति से मधुमेह रोग का उपचार संभव है। उन्होंने मरीज के लिए शारीरिक श्रम करना जरूरी बताया।
विज्ञापन

अमर उजाला हेल्दी फैमिली-फिट इंडिया कार्यक्रम के तहत बृहस्पतिवार को शहर के सुभाष चौक स्थित कार्यालय में विश्व मधुमेह दिवस पर विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। आईएनओ के जिला समन्वयक डॉ. हरिओम पाठक ने कहा कि वात, पित्त और कफ को संतुलित कर मधुमेह से बचा जा सकता है। मधुमेह रोग होने पर प्राकृतिक चिकित्सा पद्धति में इसका इलाज संभव है। डॉ. सतीश गर्ग ने अष्टांग योग आसन, प्राणायाम से रोग मुक्ति के तरीके बताए। उन्होंने मधुमेह रोग के लक्षण और रोकथाम के उपाय बताए। ग्राम स्वराज मंच के वैद्य उपेंद्र द्विवेदी ने श्रम का जीवन में महत्व बताया। लोगों केे जीवन शैली में बदलाव लाकर शारीरिक श्रम करना होगा, तभी मधुमेह और अन्य बीमारियों से बचा जा सकेगा। अंचल समिति के कोषाध्यक्ष अमित गोयल ने बौद्धिक द्वारा एकल कार्य और राष्ट्र भक्ति के लिए प्रेरित किया। व्यायाम करने से मधुमेह रोग दूर होता है। पउप्र के एकल अभियान प्रमुख राम सकल ने एकल अभियान की आवश्यकता, धर्म संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में एकल के योगदान के महत्व की जानकारी दी। मौके पर अंचल अभियान प्रमुख जितेंद्र, गतिविधि प्रमुख योगेंद्र, कार्यालय प्रमुख प्रवीण कुमार, मनीषा, अंजली, रवीना, संयोगिता, काजल, शीशपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed