{"_id":"60660d728ebc3e8ccb01fe8f","slug":"dheeraj-was-killed-due-to-love-affair-shamli-news-mrt5325772159","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी धीरज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी धीरज की हत्या
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांधला। गांव रामपुर खेड़ी निवासी धीरज की हत्या प्रेम प्रसंग के चलते की गई थी। हत्या के बाद शव जलाने के बाद श्मशान घाट में फेंक दिया गया था। वारदात में शामिल पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार कर चालान कर दिया है जबकि उनका एक साथी फरार है।
थाना क्षेत्र के गांव रामपुर खेड़ी निवासी धीरज कुमार (30) 29 मार्च को गांव से लापता हो गया था। बुधवार को उसका शव गांव के श्मशान में जली हुई हालत में मिला था। धीरज दिल्ली में सैलून पर कार्य करता था और होली मनाने के लिए गांव में हुआ था। पुलिस ने इस प्रकरण में गांव के ही दो युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की।
थाना प्रभारी निरीक्षक रोजंत त्यागी ने बताया कि सोमवार दोपहर को गांव का ही अंकित, धीरज को होली की पार्टी मनाने के लिए जंगल में ले गया था। साथ में गांव के राजन व सोनू ने भी शराब पी थी। पुलिस के अनुसार धीरज का अंकित की बहन से प्रेम प्रसंग चल रहा था। इसे लेकर अंकित उससे रंजिश रखता था। उसने गांव के ही राजन व सोनू के साथ मिलकर धीरज की हत्या की योजना बनाई थी। धीरज को अत्यधिक शराब पिलाने के बाद अंकित ने उसकी गोली मारकर हत्या कर दी और पहचान छुपाने के लिए शव को जलाकर गांव के बाहर श्मशान घाट में फेंक दिया। पुलिस ने सोनू व राजन को गिरफ्तार कर चालान कर दिया। पकड़े गए दोनों आरोपियों के कब्जे से हत्या में प्रयुक्त तमंचा, कारतूस और अवैध चाकू बरामद किया है। वहीं मृतक का शव पोस्टमार्टम के बाद गांव में लाकर उसका अंतिम संस्कार कर दिया गया।