फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dharmasthala, sanitize homes, put masks in kitchen

धर्मस्थल, घरों को किया सैनिटाइज, किचन में लगा रहे मास्क

Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
Dharmasthala, sanitize homes, put masks in kitchen
शामली के दयानंद नगर में मास्क लगाकर खाना बनाती महिला। - फोटो : SHAMLI
धर्मस्थल, घरों को किया सैनिटाइज, किचन में लगा रहे मास्क
विज्ञापन

शामली। कोरोना वायरस से लड़ने को सरकारी अमले के साथ सामाजिक संगठन भी जुट गए हैं। हर कोई जागरूकता से कोरोना को मात देने में लगा है। तीसरा चरण शुरू होते ही लोग ओर अधिक अलर्ट हो गए हैं। दुकान, मकान और यहां तक की धर्मस्थलों की भी धुलाई -सफाई चल रही है। सैनिटाइज किया जा रहा है। कुछ गृहणियां तो घर में खुद मास्क पहन रही हैं और बच्चों को भी पहना रही हैं। अमर उजाला टीम ने बृहस्पतिवार को शहर का हाल जाना। पेश है रिपोर्ट -
हनुमान धाम में कराया सैनिटाइजेशन
शहर के प्रमुख धार्मिक स्थल हनुमान धाम परिसर की धुलाई कर सैनिटाइजेशन किया गया। मंदिर समिति के प्रधान सलिल द्विवेदी ने कहा कि रोजाना मंदिर में सैकड़ों लोग आते हैं। बचाव ही एकमात्र उपाय है। मंदिर समिति पूरी तरह सजग है।
विज्ञापन

किचन में मास्क लगाकर बनाया नाश्ता
शहर के दयानंद नगर में सुशीला देवी ने किचन में मास्क लगाकर नाश्ता बनाया। बताया कि टीवी, अखबार सब जगह कोरोना कोरोना हो रहा है। बेहतर है कि बीमारी घर तक न पहुंचे, इसलिए बचाव तो करने ही चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर को सैनिटाइज करने में लगी डोली
गगन विहार में संदीप की पत्नी डोली अपने घर को सैनिटाइज करने में लगी थीं। बताया कि बच्चों के स्कूल की छुट्टी हो गई हैं। इसलिए सब मिलकर सफाई कर रहे हैं और सैनिटाइजेशन कर रहे हैं।
आकांक्षा ने हिमांशु को सिखाया हैंडवॉश करना
गगन विहार कालोनी में हिंमांशु और उसकी बहन दोनों एक दूसरे के हाथ धुलवा रहे थे। आकांक्षा बड़ी बहन है। उसने बताया कि स्कूल में अच्छी तरह हाथ धोने के बारे में बताया गया था। वह और उसका भाई हर आधे घंटे बाद हाथ धोते हैं।
मास्क लगाकर सफाई भी चली
काका नगर में सुनीता देवी तो मास्क लगाकर ही साफ-सफाई में व्यस्त थीं। बताया कि धूल की वजह से भी परेशानी होती है। घर के दरवाजों को दिन में छह सात बार सैनिटाइज करना शुरू कर दिया है।
मास्क लगाकर टीवी देख रहे मीत-हिमांशु
गगन विहार कालोनी में मीत और हिमांशु दोनों घर में बैठे टीवी देख रहे थे। दोनों ने मास्क लगाया हुुआ था। बताया कि उनके घर पर सबके मास्क आ गए हैं। स्कूल में भी मास्क लगाने को बताया था।

- फील्ड स्टाफ को दी सजगता की हिदायत
शामली। सरकारी महकमों में भी कर्मचारी मास्क लगाकर काम करने लगे हैं। फील्ड में काम करने वाले स्टाफ को सजगता की हिदायत दी जा रही है। वाणिज्य कर कार्यालय में अधिकांश अधिकारी और कर्मचारी मास्क लगाए नजर आए। अधिकारियों ने कर्मचारियों को कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। कहा कि दफ्तर के साथ घर पर भी ऐहतियात बरतें। ब्लॉक कार्यालय में भी कई कर्मचारी मास्क लगाकर बैठे थे। बीडीओ ने सचिवों के साथ बैठक की और कोरोना वायरस से बचाव के उपाय बताए। कहा कि वह फील्ड में सजगता से काम करें और अपने बैग में सैनिटाइजर जरूर रखें।

शामली गगन विहार में सैनिटाइजर से भाई के हाथ साफ करवाती बहन।

शामली गगन विहार में सैनिटाइजर से भाई के हाथ साफ करवाती बहन।- फोटो : SHAMLI

शामली हनुमान धाम पर पौधों में स्प्रे करते कर्मचारी।

शामली हनुमान धाम पर पौधों में स्प्रे करते कर्मचारी।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed