{"_id":"63349680b92c0c1b784681ee","slug":"dhara-team-topped-in-tent-construction-shamli-news-mrt607343171","type":"story","status":"publish","title_hn":"तंबू निर्माण में धरा टोली ने पाया पहला स्थान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तंबू निर्माण में धरा टोली ने पाया पहला स्थान
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। सेंट आरसी कॉलेज में बीएड द्वितीय वर्ष के पांच दिवसीय स्काउट कैंप बुधवार को संपन्न हुआ। तंबू निर्माण में धरा टोली ने प्रथम स्थान पाया।
कॉलेज में बुधवार को आयोजित समापन समारोह का शुभारंभ कॉलेज चेयरमैन अरविंद संगल, सचिव नंदकिशोर मित्तल, उपाध्यक्ष सुशील जिंदल, कोषाध्यक्ष अनुज गुप्ता ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के चित्र के सामने दीप प्रज्ज्वलित करके किया। इस अवसर पर अरविंद संगल ने कहा कि स्काउट एवं गाइड का उद्देश्य नवयुवकों में को शारीरिक, मानसिक, बौद्धिक, सामाजिक तथा अध्यात्मिक क्षमताओं का विकास कर जिम्मेदार नागरिक बनाना है। जिससे वह क्षमता द्वारा स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतराष्ट्रीय स्तर पर योगदान प्रदान कर सके।
कैंप समापन पर गाइड ट्रेनर सुरेश कुमार व गीता रानी रहे। उन्होंने छात्र-छात्राओं को विभिन्न गतिविधियां कराईं। छात्र-छात्राओं ने फ्लैग होस्टिंग, स्काउट क्लैपिंग, नॉट मेकिंग, तंबू बनाना आदि गतिविधियों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। तंबू निर्माण में धरा टोली प्रथम, हिमालय टोली द्वितीय तथा भगत सिंह टोली तृतीय रही। इस अवसर पर सतेंद्र कुमार, नितिन वत्स, अरविंद बालियान, गौरव शर्मा, राजीव बालियान, महक सिंह, नितिन बिड़ला, अनुज मलिक, मोहित कुमार, सोनू मलिक, गरिमा शर्मा, आयुषी शर्मा, कविता शर्मा, शर्मिष्ठा, विधि शरण, आयुषी शर्मा, उत्तरा शर्मा आदि मौजूद रहे।