फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dhaba operator arrested along with son after holding government ration

सरकारी राशन पकड़े जाने पर ढाबा संचालक पुत्र समेत गिरफ्तार

Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 12:39 AM IST
विज्ञापन
Dhaba operator arrested along with son after holding government ration
सरकारी राशन पकड़े जाने पर ढाबा संचालक पुत्र समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

झिंझाना। गांव अहमदगढ़ में ढाबे पर सरकारी सस्ते गल्ले के चावल व गेहूं से भरे बोरे बरामद कर ढाबा संचालक पिता-पुत्र के खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया।

मंगलवार की शाम करीब पांच बजे एसडीएम ऊन उदभव त्रिपाठी ने करनाल हाईवे स्थित गांव अहमदगढ़ में चाचा ढाबे प दबिश देकर कमरे के अंदर रखे चार बोरे जिन पर सार्वजनिक प्रणाली की मोहर लगी हुई थी। इसके अलावा 52 कट़टे भी चावल से भरे बरामद किए, जिन्हें बदलकर सफेद बोरों में कर दिया गया था। बरामद राशन को पकड़कर पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार की सुपुर्दगी में दिया है। पूर्ति निरीक्षक संजय कुमार ने बताया की ढाबे से बरामद चावल व गेहूं से भरे बोरों को सील मोहर कर मौके से ढाबा संचालक कुशलपाल व उसके पुत्र मोहित को हिरासत में लिया गया है। दोनों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। इसके बाद आरोपी पिता-पुत्र का चालान कर दिया गया। एसडीएम उदभव त्रिपाठी ने बताया कि करनाल हाईवे पर अन्य कई ढ़ाबों पर अवैध रूप से सरकारी गेहूं चावल की खरीद फरोख्त की जाने की सूचना मिली है। सभी की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed