{"_id":"67c75c302579e0235d041fa8","slug":"devraj-was-murdered-to-take-revenge-for-complaining-against-his-father-shamli-news-c-26-1-sal1002-137949-2025-03-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: पिता की शिकायत करने का बदला लेने के लिए की थी देवराज की हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: पिता की शिकायत करने का बदला लेने के लिए की थी देवराज की हत्या
विज्ञापन
कांधला पुलिस ने पकडे पशु पालन विभाग के कर्मचारी देवराज की हत्या के आरोपी । पुलिस
संवाद न्यूज एजेंसी शामली कांधला। गांव गढ़ीश्याम-गंगेरू मार्ग पर पशुपालन विभाग के चपरासी देवराज की हत्या के तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर पुलिस ने हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। आरोपी मंजीत उर्फ निप्पल ने सीआरपीएफ में तैनात पिता की शिकायत करने से क्षुब्ध होकर दो साथियों के साथ मिलकर देवराज की गोली मारकर हत्या की थी।
एसपी रामसेवक गौतम ने पुलिस लाइन में प्रेस वार्ता करते हुए बताया कि पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर देवराज हत्याकांड के वांछित आरोपियों को जिड़ाना रजबहा पटरी के पास से गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपियों में गढ़ीश्याम के रहने वाले मंजीत उर्फ सुमित पुत्र नेत्रपाल, मंजीत उर्फ निप्पल पुत्र मैनपाल और अंकित पुत्र कालूराम शामिल है। आरोपियों के पास से दो तमंचे, छह कारतूस, हत्याकांड में प्रयुक्त बाइक बरामद की गई।
आरोपियों ने पुलिस की पूछताछ में खुलासा किया कि मंजीत उर्फ निप्पल के पिता मैनपाल सीआरपीएफ में अनुसूचित जाति के कागजात लगाकर भर्ती हुए थे, जबकि इसकी वास्तविक जाति गुर्जर है। इस बात की जानकारी देवराज हो गई थी। देवराज ने मैनपाल की शिकायत सीआरपीएफ के अधिकारियों से कर दी थी। मंजीत को आशंका थी कि देवराज की शिकायत के कारण पिता मैनपाल की नौकरी जाने के कगार पर है फंड और पेंशन के रुपये भी नहीं मिलेंगे।
विज्ञापन
जिस पर मैनपाल के परिजनों ने देवराज की खुशामद की थी लेकिन वह शिकायत से पीछे नहीं हटा। जिस पर मैनपाल को हटा दिया गया था। इसी से क्षुब्ध होकर मंजीत ने अपने दोस्त मंजीत, अंकित के साथ मिलकर देवराज की हत्या का प्लान तैयार किया और गढ़ीश्याम-गंगरू मार्ग पर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी और मौके से भाग गए।
मंजीत ने खुद गोली मारी थी। मंजीत पुत्र नेत्रपाल कांधला थाने का हिस्ट्रीशीटर है। जिस पर 9 मामले दर्ज है।
आ