फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devraj was murdered due to personal rivalry

Shamli News: आपसी रंजिश के चलते हुई देवराज की हत्या

Tue, 04 Mar 2025 01:24 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Tue, 04 Mar 2025 01:24 AM IST
विज्ञापन
Devraj was murdered due to personal rivalry
कांधला। गांव गढीश्याम-गंगेरू मार्ग पर बाइक सवार पशुपालन विभाग के चपरासी देवराज की हत्या में पुलिस ने मृतक की पत्नी की तहरीर पर दो लोगों को नामजद व एक अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कराई है। पत्नी का आरोप है कि रंजिश में उसके पति की हत्या की गई है।
विज्ञापन

मृतक की पत्नी सोनिया ने देर रात में पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके पति देवराज रविवार की शाम करीब सात बजे गढ़ीश्याम से दूध व उपले लेकर गंगेरु अपने आवास पर जा रहे थे। उनके साथ उनका बेटा तनुष व हरीश निवासी गंगेरू भी थे। जब देवराज गांव से करीब आधा किलोमीटर दूर प्रमोद के खेत के पास पहुंचे तो पीछे से बाइक पर गांव गढ़ीश्याम निवासी मंजीत पुत्र मैनपाल व मंजीत पुत्र नेत्रपाल और एक अन्य व्यक्ति वहां आए।
विज्ञापन

उसके पति की बाइक को मंजीत पुत्र नेत्रपाल ने लात मारकर गिरा दिया। मंजीत पुत्र मैनपाल ने अपने हाथ में लिए तमंचे को उसके पति की कनपटी पर सटाकर गोली मार दी। गोली लगने के बाद पति व बेटे तनुष ने आरोपियों को पकड़ने की कोशिश की, लेकिन वे मौके से भाग गए। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली। पुलिस अभी किसी आरोपी को गिरफ्तार नहीं कर पाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरतलब है कि गांव गढीश्याम निवासी देवराज ग्राम पंचायत गंगेरू के पशु अस्पताल में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी के पद पर कार्यरत था। रविवार की देर शाम देवराज अपने गांव से दूध व उपले लेकर बाइक से गंगेरू अस्पताल स्थित आवास पर जा रहा था।
रास्ते में बाइक सवार तीन लोगों ने देवराज को तमंचे से सिर में सटाकर गोली मार दी थी। अस्पताल ले जाने पर चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed