फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotion to God gives spiritual strength: Harishankar Agnihotri

परमात्मा की भक्ति मिलता है आत्मिक बल : हरिशंकर अग्निहोत्री

Sun, 07 Jun 2026 05:41 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 05:41 PM IST
विज्ञापन
Devotion to God gives spiritual strength: Harishankar Agnihotri
मेरठ..कंवलजीत..आर्य समाज थापर नगर में रविवारसिय कार्यक्रम का हुआ आयोजन........संवाद
- आर्य समाज थापर नगर में हुआ रविवारीय सत्संग
विज्ञापन

माई सिटी रिपोर्टर
मेरठ। आर्यसमाज थापरनगर के रविवारीय सत्संग में आगरा से आए आचार्य हरिशंकर अग्निहोत्री ने कहा कि परमात्मा की भक्ति और उपासना से ही मनुष्य को समस्त आत्मिक एवं शारीरिक बल प्राप्त होता है। परमात्मा की सच्चे मन से की गई भक्ति आत्मकल्याण तथा मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करती है और समाज सेवा की प्रेरणा भी देती है।

उन्होंने कहा कि परमात्मा के गुणों का चिंतन कर अपने जीवन में धारण करने और पुरुषार्थ के साथ ईश्वर से शक्ति प्राप्त करने की प्रार्थना करने से कार्यक्षमता बढ़ती है। संकट का सामना भी सहजता से किया जा सकता है।
विज्ञापन

प्रधान राजेश सेठी ने कहा कि आत्मा अनादि है, किंतु उसे अपने अस्तित्व का बोध तथा ज्ञान और शक्ति प्राप्त करने के साधन परमात्मा की व्यवस्था से ही मिलते हैं। इससे पूर्व धर्माचार्य आचार्य सत्य प्रकाश ने वैदिक यज्ञ संपन्न कराया। श्रेय बत्रा यजमान रहे। जन्मदिवस के उपलक्ष्य में विशेष प्रार्थना भी की गई। कार्यक्रम में धर्मवीर, मुकेश कन्नौजिया एवं अपर्णा ने भक्ति-भजन प्रस्तुत किए। इस अवसर पर विजय बंसल, भानु बत्रा, कमलेश चांदना, सुभाष मल्होत्रा, प्रीति सेठी, धर्मवीर, आनंद वर्धन झा एवं विक्रम सोंधी सहित अनेक श्रद्धालु उपस्थित रहे। कार्यक्रम का संचालन मनीष शर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed