फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees take out Kalash procession

श्रीमद् भागवत कथा व मृत्युंजय पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन

Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 28 Aug 2022 11:54 PM IST
विज्ञापन
Devotees take out Kalash procession
मृत्युंजय पंच कुंडीय महायज्ञ का आयोजन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
कांधला। नगर में पूर्वी यमुना नहर स्थित सिद्धपीठ मनकामेश्वर महादेव मंदिर पर सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा मृत्युंजय पंचकुंडीय महायज्ञ आयोजन किया जा रहा है। यहां रविवार सुबह कलश शोभायात्रा का आयोजन किया गया।
नगर के मोहल्ला रायजादगान स्थित श्री लक्ष्मी नारायण मंदिर से विधि विधान से श्रीमद भागवत पुराण की पूजा अर्चना करने के पश्चात कलश शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। शोभायात्रा का शुभारंभ पूर्व विधायक तेजेंद्र निर्वाल ने किया। इसके बाद महिलाएं पवित्र कलश को सिर पर लेकर निकलीं। यात्रा का कस्बे में जगह-जगह फूलों से स्वागत किया गया। कलश शोभायात्रा कार्यक्रम स्थल पर जाकर संपन्न हुई।
विज्ञापन

यहां पर कथा व्यास केदारखंड से पधारे आचार्य बृज मोहन सेमवाल के तत्वावधान में श्रीमद्भागवत पुराण की पूजा कर कलशों को पवित्र बेदी के समीप स्थापित किया गया। कथा व यज्ञ अनुष्ठान आयोजन समिति के प्रमुख आचार्य शशिभूषण ने बताया कि सुबह के समय मृत्युंजय महायज्ञ में आहुति प्रदान की जाएगी। दोपहर में मंदिर स्थल पर दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमद् भागवत कथा का गुणगान किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

दोपहर में केदारखंड से पधारे कथा व्यास ब्रजमोहन सेमवाल महाराज ने श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों में श्रद्धालुओं को अपने कुटुंब सहित सम्मलित होना चाहिए। ऐसे धार्मिक आयोजनों में सम्मिलित होना सौभाग्य की बात है। इस दौरान विष्णु प्रकाश अग्रवाल, संजीव आडवाणी, सुभाष सैनी, नरेश सैनी, संजय मित्तल, विपिन गुप्ता, गौरव कुमार, रूपेश प्रजापति, सचिन शर्मा, अशोक माहेश्वरी, तरुण अग्रवाल, राजीव शर्मा, मांगेराम आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed