फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees take a holy dip in Yamuna

Shamli News: श्रद्धालुओं ने यमुना में लगाई आस्था की डुबकी

Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली Updated Wed, 31 May 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Devotees take a holy dip in Yamuna
ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र
शामली, कैराना। गंगा दशहरा के अवसर पर हरियाणा व यूपी के हजारों श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान किया व पूजा अर्चना की। श्रद्धालुओं ने ब्राह्मणों को दान-दक्षिणा देकर पुण्य लाभ कमाया। गंगा स्नान पर श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए यमुना तट पर पुलिस प्रशासन के अलावा एक दर्जन गोताखोर तैनात रहे।
विज्ञापन

मंगलवार को गंगा दशहरे के अवसर पर सुबह पांच बजे से ही हरियाणा व यूपी के श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। श्रद्धालुओं ने यमुना नदी के पवित्र जल में स्नान किया व सूर्य को अर्घ्य अर्पण किया। मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना की और ब्राह्मणों को वस्त्र व दान दक्षिणा आदि भेंट की। कुछ महिला श्रद्धालु गीत गाते हुए स्नान के लिए पहुंची।
विज्ञापन

गंगा दशहरे के अवसर पर यमुना तट पर हरियाणा की ओर लगा हुआ था। मेले में बच्चों ने खेल खिलौनों की जमकर खरीदारी की। सुरक्षा के मद्देनजर यमुना पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। इसके अलावा नायब तहसीलदार व खंड विकास अधिकारी जितेंद्र कुमार मिश्र और लेखपालों की टीम भी यमुना तट पर मौजूद रही। प्राइवेट गोताखाेरों की भी यमुना पर ड्यूटी लगाई गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


- रात में ही यमुना नदी में बल्ली लगा कर सुरक्षा के किए उपाय
कैराना। श्रद्धालुओं को यमुना नदी के गहरे पानी में जाने से रोकने के लिए प्रशासन ने यमुना नदी में बल्ली लगाकर बेरिकेडिंग कराई थी। जिस ओर से यमुना पुल तक आती है उस साइड घुमावदार मोड़ पर भी बल्ली लगाकर आगे न जाने की चेतावनी दी गई थी।
- गोताखोरों ने दो बच्चों को यमुना से सकुशल बाहर निकाला
कैराना। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे हरियाणा के निंबरी निवासी रविंद्र का छह वर्षीय पुत्र गुड्डू अपने परिजनों के साथ यमुना में नहा रहा था। अचानक गुड्डू यमुना के पानी में डूबने लगा तो परिजनों ने शोर मचा दिया। जिसके बाद यमुना पर तैनात गोताखोर नौशाद, बिल्लू व इस्तकार ने यमुना में छलांग लगा दी। कुछ ही पलों में बच्चे को सकुशल बाहर निकाल लिया। इसके कुछ देर बाद ही एक चार वर्षीय बच्चे को भी गोताखोरों ने यमुना से सकुशल बाहर निकाल लिया।
- गंदेवड़ा संगम पर गंगा दशहरा पर स्नान को उमड़े श्रद्धालु


जलालाबाद। गंगा दशहरा के अवसर पर गंदेवड़ा संगम पर क्षेत्र व दूर दराज के हजारों लोगों ने गंगा स्नान कर पूजा अर्चना की। इस मौके पर लगे मेले में बच्चों व महिलाओं ने जमकर खरीदारी की व गंगा स्नान का लुत्फ उठाया।

मंगलवार सुबह गंगा दशहरा के पर्व पर पंडित सुभाष शर्मा ने गंगा के घाट पर आरती सम्पन्न की। इसके बाद मुख्य यजमान बिट्टू फौजी के साथ विधि विधान से पूजा अर्चना सम्पन्न कराकर स्नान की अनुमति जारी की। सुबह से ही घाट पर श्रद्धालुओं की भीड़ लग गई। लोगों ने पूजा अर्चना करने के बाद स्नान कर धर्म लाभ उठाया।
घाट पर पंडित सुभाष शर्मा, हरपाल शर्मा, अशोक शर्मा, अनूप शर्मा, विपिन शर्मा आदि ने विधि विधान के साथ लोगों की पूजा अर्चना सम्पन्न कराई। स्नान करने के बाद लोगों ने मेले में जमकर खरीदारी की। खासकर बच्चों व महिलाओं में मेले का काफी उत्साह देखने को मिला।
--
गंदेवडा संगम पर पहुंचे पूर्व मंत्री सुरेश राणा



जलालाबाद। मंगलवार को गंगा दशहरा के पर्व पर पूर्व मंत्री सुरेश राणा भी गंदेवड़ा संगम पर पहुंचे और स्नान करने के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि यहां आने वाले लोगों की सभी सुविधाओं का ध्यान रखा जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से संगम पर लगातार विकास कार्य किए जा रहे हैं। वह जल्द सरकार से मांग कर संगम पर लगने वाले मेले को सरकारी घोषित करने की अपील करेंगे। इस दौरान लोगों ने पूर्व मंत्री का स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
- यातायात रहा बाधित

जलालाबाद गंगोह मार्ग पर स्थित गंदेवड़ा संगम पर मंगलवार को गंगा दशहरा अवसर पर काफी भीड़ देखने को मिली। श्रद्धालु बाइक, कार, ट्रैक्टर आदि वाहनों से गंगा स्नान के लिए संगम पर पहुंचे। ऐसे में घाट का पुल कम चौड़ा होने के कारण यातायात में यहां दिक्कतों का सामना करना पड़ा। हालांकि पुलिस व्यवस्था को दुरुस्त करने में जुटी रही। फिर भी यहां से गुजरने में लोगों को काफी दिक्कतें हुईं।
- गंगा दशहरा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
झिंझाना। गंगा दशहरे पर यमुना नदी पर मेले का आयोजन किया गया। जिसमें हरियाणा, यूपी के श्रद्धालुओं ने यमुना स्नान कर श्रद्धा की डुबकी लगाई। इस वर्ष मेले में काफी भीड़ रही। पुलिस पूरी तरह अलर्ट रही।

मेले में दूर-दूर से श्रद्धालुओं ने आकर श्रद्धा की डुबकी लगाई। स्नान के बाद श्रद्धालुओं ने पूजा अर्चना की। बच्चों के सात सात बड़ों ने भी मेले में खूब खरीदारी की। मौके पर गोताखोर तैनात रहे तथा जाम की समस्या से निपटने के लिए पुलिस ने अलग से पार्किंग की समुचित व्यवस्था की। ग्रामीणों ने जगह-जगह पर छबील लगाकर मीठा पानी श्रद्धालुओं को पिलाया तथा पुल के नीचे ही ग्राम मंगलोरा वासियों की तरफ से भंडारे का आयोजन भी किया गया।

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के  अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के  अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के  अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के  अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के  अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

ऊन--तहसील कार्यालय पर गंगा दशहरे के अवसर पर हनुमान जी महाराज का पूजन करते पूर्व मंत्री सुरेश र

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed