{"_id":"6075e6558ebc3ec8997981e8","slug":"devotees-reach-temples-less-than-expected-shamli-news-mrt5343628128","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में अपेक्षा से कम पहुंचे श्रद्धालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में अपेक्षा से कम पहुंचे श्रद्धालु
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर कीर्तन करतीं महिलाएं।
- फोटो : SHAMLI
मंदिरों में अपेक्षा से कम पहुंचे श्रद्धालु
शामली। चैत्र नवरात्र के प्रथम दिन मां शैलपुत्री की विशेेष पूजा अर्चना करने के लिए अपेक्षा से कम श्रद्धालु मास्क लगाकर मंदिरों में पहुंचे। ज्यादातर श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना के साथ मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैल पुत्री की विशेष पूजा अर्चना की गई। श्री दुर्गा सप्तशती पाठ में मां दुुर्गा के व्रत का महत्व और सती प्रसंग सुनाया गया।
चैत्र नवरात्र के व्रत मंगलवार से शुरु हो गए। सुबह श्रद्धालुओं ने घरों में कलश स्थापना के साथ अखंड ज्योति प्रज्वलित की। सर्व देवता पूजन, श्री दुर्गा स्त्रोत, श्री दुर्गा सप्तशती पाठ किया। पूजा अर्चना के दौरान घर परिवार की सुख समृद्धि और कोरोना खात्मा की कामना की। शहर के श्री हनुमान धाम, कैराना रोड गुलजारी वाला शिव मंदिर, बुढ़ाना रोड स्थित बलभद्र मंदिर, करनाल रोड और पुरानी सब्जी मंडी स्थित मां शाकंभरी देवी मंदिर, टंकी रोड माता वैष्णो देवी मंदिर, मोहल्ला राजो में श्रीबाला सुंदरी मंदिर, भाकूवाला मंदिर, मोहल्ला रेलपार में मां दुर्गा शिव मंदिर में सुबह पिछले सालों की अपेक्षा कम श्रद्धालु पहुंचे। मंदिरों में ज्यादातर श्रद्धालु मास्क लगाकर पहुंचे।
बिना मास्क के पहुंचे श्रद्धालुओं को मंदिर समिति की ओर मास्क देकर पूजा अर्चना में शामिल किया गया। श्री हनुमान धाम के प्रधान सलील द्विवेदी ने बताया कि पिछले साल की अपेक्षा इस साल कम श्रद्धालु पहुंचे हैं। नवरात्र में कोरोना से बचाव के लिए मास्क और सोशल डिस्टेंस का पालन किया गया है।