{"_id":"5f036a438ebc3e431428b0a9","slug":"devotees-reach-temples-do-jalabhishek-from-far-away-shamli-news-mrt489982943","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, दूर से किया जलाभिषेक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, दूर से किया जलाभिषेक
विज्ञापन
शामली रेनबो स्थित शिव मंदिर में जलाभिषेक करती महिलाएं
- फोटो : SHAMLI
मंदिरों में पहुंचे श्रद्धालु, दूर से किया जलाभिषेक
शामली। श्रावण मास की शुरुआत हो गई। पहले दिन सोमवार को शिवालयों में सुबह से ही लोग भगवान शंकर का जलाभिषेक करने पहुंचे। सामाजिक दूरी का पालन कर भगवान को जल चढ़ाया। इसके साथ ही पुलिस तैनात रही और सरकार की गाइड लाइन के अनुसार ही श्रद्धालुओं को मंदिर में जाने दिया गया।
सावन के सोमवार को मंदिरों में श्रद्धालुओं की काफी भीड़ रहती है, लेकिन इस बार कोरोना संक्रमण के चलते प्रशासन के साथ-साथ मंदिर समितियों ने भी लोगों से घर में ही पूजा अर्चना की अपील की थी। इसका असर सोमवार को रहा। मंदिर शिवालयों में भीड़ नजर नहीं आई। बहुत ही कम लोग भगवान आशुतोष का जलाभिषेक किया। हनुमान धाम पर एक बार में दो लोगों को अंदर जाने दिया जा रहा था। प्रवेश द्वार पर ही थर्मल स्क्रीनिंग हो रही थी। मंदिर कमेटी के अध्यक्ष सलिल द्विवेदी ने कहा कि उनके द्वारा की गई अपील के कारण नाममात्र के श्रद्धालु ही जलाभिषेक को पहुंचे। भाकूवाला मंदिर पर भी बहुत कम श्रद्धालु थे। कुछ लोग तो परिवार के सदस्य महिलाएं और बच्चों के साथ जलाभिषेक करने पहुंचे। यहां भी मंदिर कमेटी ने अधिक लोगों को प्रवेश नहीं दिया। शहर के कई मंदिरों में यही हालात रहे। सावन के प्रत्येक सोमवार को बहुत से लोग व्रत रखते हैं । इसलिए कई लगों ने व्रत रखे ओर अपने घरों में ही पूजा अर्चना की। इसके अलावा कांधला, कैराना, थानाभवन, झिंझाना, चौसाना, गढ़ीपुख्ता, ऊन, जलालाबाद में भी श्रद्धालुओं ने मंदिरों में जलाभिषेक किया लेकिन संख्या काफी कम रही। उधर बडे़ मंदिरों पर पुलिस की ड्यूटी भी लगी थी। पुलिस कर्मी व्यवस्था पर नजर रखे हुए थे। एसपी विनीत कुमार ने बताया कि कुछ मंदिरों पर पुलिस कर्मियों की ड्यूटी लगी थी।

शामली में दोपहर बाद बंद पड़े हनुमान धाम के कपाट- फोटो : SHAMLI
विज्ञापन