फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees left for the darshan of Maa Shakambhari

मां शाकंभरी के दर्शन के लिए रवाना हुए भक्त

Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Sep 2021 12:17 AM IST
विज्ञापन
Devotees left for the darshan of Maa Shakambhari
शामली से शाकंभरी देवी जाने के लिए पदयात्रा में भाग लेते श्रद्वालु। - फोटो : SHAMLI
मां शाकंभरी के दर्शन के लिए रवाना हुए भक्त
विज्ञापन

शामली। शहर के माता शाकंभरी देवी के दर्शनों के लिए बुधवार को करीब आधा दर्जन पदयात्राएं रवाना हुई। इस अवसर पर श्रद्धालु मां के भजनों पर जमकर झूमे।
शहर के माजरा रोड स्थित सिद्धपीठ मंदिर भाकूवाला से बुधवार को जय जगदंबे पद यात्रा संघ के नेतृत्व में मां शाकंभरी देवी के लिए पदयात्रा धूमधाम के साथ रवाना हुई। इससे पूर्व मंदिर में मां का झंडा पूजन व आरती का आयोजन किया गया। पूजा अर्चना पंडित कमलकांत पांडे ने संपन्न कराई। इसके बाद पदयात्रा का शुभारंभ किया गया। पद यात्रा में श्रद्धालु हाथों में लाल झंडे लेकर मां शाकंभरी के दर्शनों के लिए भजनों पर झूमते हुए रवाना हुए। पद यात्रा मंदिर से प्रारंभ होकर भिक्की मोड, धीमानपुरा रेलवे फाटक, एसटी तिराहा से होते हुए शाकुंभरी देवी के लिए रवाना हुई। दूसरी ओर, मोहल्ला बरखंडी स्थित बीरो वाला मंदिर से भी जय अंबे गौरी सेवा समिति द्वारा पदयात्रा का आयोजन किया गया। पदयात्रा का शुभारंभ सचिन निर्वाल, अंकित निर्वाल व विशाल निर्वाल ने मां की पूजा अर्चना व पदयात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

श्रद्धालु ज्योति लेकर रवाना
जलालाबाद। शाकंभरी देवी पदयात्रा संघ के सानिध्य में मां शाकंभरी के दर्शन के लिए श्रद्धालुओं का पैदल जत्था बुधवार शाम कस्बे से रवाना हुआ। श्री दुर्गा देवी मंदिर में श्रद्धालु पद यात्रियों ने मां के दर्शन किए। विधि-विधान पूर्वक पूजा-अर्चना पंडित चंद्र मोहन शास्त्री ने कराई। मां की प्रतिमा के समक्ष सपा नेता राकेश सैनी, जिला पंचायत सदस्य शेर सिंह राणा, समाजवादी व्यापार जिलाध्यक्ष राजेश सैनी ने मां की प्रतिमा के समक्ष संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित किया। सपा नेता ने मां का ध्वज भवन पर स्थापित कर पदयात्रा का शुभारंभ कराया। पदयात्रा में शामिल श्रद्धालु पदयात्री मैया के जयकारों के साथ नाचते- गाते बैंड बाजों व सुंदर झांकियों के साथ नगर परिक्रमा करके मां शाकुंभरी के दर्शन के लिए रवाना हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed