{"_id":"614240728ebc3eb4da7769d9","slug":"devotees-dance-in-bhajan-sandhya-on-radhashtami-shamli-news-mrt556397954","type":"story","status":"publish","title_hn":"राधाष्टमी पर भजन संध्या में झूमे श्रद्घालु","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राधाष्टमी पर भजन संध्या में झूमे श्रद्घालु
विज्ञापन
शामली हनुमान धाम पर राधा अष्टमी पर आयोजित भजन संध्या में नृत्य करते श्रद्वालु।
- फोटो : SHAMLI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाजे रे बधाई बरसाने में, ब्रज में जन्मी राधा गौरी है..
शामली। श्री राधाष्टमी के अवसर पर मंगलवार की रात शहर के मंदिर हनुमान टीला हनुमान धाम पर हनुमान युवा सेवा संघ के तत्वावधान में एक शाम राधा रानी के नाम भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पंडित धीरज मोहन शास्त्री व अनिल पांडे ने पूजा अर्चना के साथ कराया। कार्यक्रम के मुख्य यजमान मनु शर्मा रहे। भजन गायक करुणा चौहान ने बाजे रे बधाई बरसाने में, ब्रज में जन्मी राधा गौरी है, ब्रज में आनंद छाया राधा मैया गौरी है, सुनाकर श्रद्धालुओं को झूमने पर मजबूर कर दिया।
कैलाश चंद गोत्रा ने राधे-राधे बोलना भजन से कार्यक्रम का शुरूआत की। इसके पश्चात भजन गायक उत्तम नामदेव ने श्री गोविंद राधे-गोपाल राधे सुनाकर कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। हरिद्वार के ज्वालापुर से आई प्रसिद्ध भजन गायक करुणा चौहान ने बाजेगी बधाईयां सवेरे-सवेरे, लाली सिरत में जाई सवेरे-सवेरे, हम हाथ उठाकर कहते हैं हम राधा रानी के सुनाकर सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। भजनों पर श्रद्धालुओं भी जमकर नाचने लगे। भजन संध्या के पश्चात राधारानी की महाआरती का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंदिर हनुमान टीला के प्रधान सलिल द्विवेदी ने सभी कलाकारों को पटका व स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया। इस अवसर पर राजकुमार मित्तल, पुनीत द्विवेदी, जोगेंद्र पाल सेठी, मुकेश मैनेजर, मनोज मित्तल, मनोज वर्मा, अमित मुंशी, नमन कर्णवाल, शिवम गिरि, गुरुशरणम, अमित, अमित प्रजापति, वंश नामदेव, सागर मित्तल, रोहित संगल, विकास, सावन तायल, अश्वनी पंवार, भोला, रवि संगल, संदीप नामदेव आदि भी मौजूद रहे।
धूमधाम के साथ मनाई गई राधाष्टमी
कैराना। कस्बे में श्रीराधाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। रात के समय सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में दूसरे शहर से आये कलाकारों ने राधारानी व श्री कृष्ण कन्हैया का गुणगान किया।
विज्ञापन
मंगलवार को राधाजी के प्रकटोत्सव के अवसर पर राधाष्टमी महोत्सव धूमधाम के साथ मनाया गया। सुबह सात बजे श्रीकृष्ण सेवा समिति के तत्वावधान में सिद्धपीठ बाबा बनखंडी महादेव मंदिर में हवन यज्ञ में आहुति दी गई तथा श्रीकृष्ण व राधाजी की पूजा अर्चना की गई। हवन यज्ञ पंडित विजय प्रकाश नौटियाल ने संपन्न कराया। रात करीब आठ बजे बनखंडी महादेव मंदिर में जयपुर से आईं सुरभि चतुर्वेदी ने राधारानी व श्रीकृष्ण कन्हैया का गुणगान किया। राधारानी के भजनों पर श्रद्धालु झूमने पर मजबूर हो गए। मंच संचालन कांधला के गुलशन खन्ना ने किया। राधा कृष्ण व गोपियों की नृत्य झांकियों पर श्रद्धालु भी खड़े होकर भक्ति रस से सराबोर होकर नाचने लगे। रात 12 बजे महाआरती के पश्चात प्रसाद वितरण किया गया। इस अवसर पर श्रीकृष्ण सेवा समिति के अध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा, निपुण गर्ग, विकास वर्मा, रितिक गोयल, पारस वर्मा, अंकुर गोयल, राहूल वर्मा आदि का सहयोग रहा।