फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Devotees could not bathe in Yamuna on Ganges Dussehra

गंगा दहशरा पर यमुना में स्नान नहीं कर सके श्रद्धालु

Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Devotees could not bathe in Yamuna on Ganges Dussehra
गंगा दशहरा पर यमुना में स्नान नहीं कर सके श्रद्धालु
विज्ञापन

शामली, कैराना। लॉकडाउन के चलते प्रशासन ने ज्येष्ठ मास के गंगा दशहरा पर सोमवार को यमुना तट पर स्नान के लिए पहुंचे श्रद्धालुओं को पुलिस ने वापस भेज दिया।

गंगा दशहरा प्रमुख पर्वों में से एक है। इस अवसर पर प्रतिवर्ष हरियाणा और यूपी के अन्य जनपदों से हजारों श्रद्धालु कैराना स्थित यमुना में स्नान करने के लिए पहुंचते हैं। इस बार कोरोना संक्रमण के चलते देश में लॉकडाउन के कारण लोगों को घरों में ही रहने के आदेश हैं। गंगा दशहरा पर सोमवार को स्नान करने के लिए कैराना स्थित यमुना पर सुबह से ही श्रद्धालुओं का आना शुरू हो गया था। इसके चलते यमुना ब्रिज पुलिस चौकी पर तैनात कैराना थाने के पुलिसकर्मियों ने नाव के द्वारा हरियाणा की साइड अस्थायी यमुना घाट पर पहुंचकर श्रद्धालुओं को वापस भेज दिया। पुलिस ने लोगों से अपील की हैं कि लोग घरों पर ही पूजा-अर्चना करें। यमुना में स्नान के लिए श्रद्धालुओं के आने की सूचना पर कोतवाली प्रभारी यशपाल धामा भी पहुंचे। गंगा दशहरा पर पुलिस द्वारा श्रद्धालुओं को रोकने के लिए पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। गंगा दशहरा पर पूजा पाठ व यमुना में स्नान करने के लिए आने वाले श्रद्धालु मायूस होकर लौट गए। सीओ प्रदीप सिंह ने बताया कि कोरोना संक्रमण के चलते सोमवार को दशहरा पर यमुना में स्नान पूर्ण प्रतिबंधित हैं। यदि कोई गंगा स्नान करता हुआ पाया गया तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed