फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   devolopment scheems cheking

विकास योजनाओं की प्रगति को परखा

Sat, 18 Jun 2016 12:45 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, शामली
अमर उजाला ब्यूरो, शामली Updated Sat, 18 Jun 2016 12:45 AM IST
विज्ञापन
devolopment scheems cheking
शामली कलक्ट्रेट में मीटिंग करते सीडीओ। - फोटो : अमर उजाला
शामली में कलक्ट्रेट सभाकक्ष में पशुधन विभाग की कामधेनु, मिनी कामधेनु एवं कुक्कुट विकास योजना की सीडीओ विनोद कुमार सिंह ने बैठक लेकर समीक्षा की। उन्होंने माइक्रो कामधेनु योजना में चयनित नए लाभार्थियों के आवेदन पत्र ऋृण स्वीकृति के लिए बैंक में भेजने के निर्देश दिए हैं। 
विज्ञापन


शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभाकक्ष में सीडीओ विनोद कुमार सिंह की अध्यक्षता में पशुधन की कामधेनु-मिनी कामधेनु एवं कुक्कुट विकास योजना की बैठक लेकर  समीक्षा की। इस मौके पर मुख्य पशुचिकित्साधिकारी डाक्टर भूपेंद्र सिंह ने जिले में वर्तमान में चार कामधेनु 11 दुधारू पशु के लक्ष्य के सापेक्ष चार डेयरी स्वीकृत हो चुकी है। जिनमें तीन डेयरी कार्य कर रही है।
विज्ञापन


इसी माह में दो इकाइयों का अतिरिक्त लक्ष्य भी मिला है। जिसके सापेक्ष लाभार्थियों का चयन करके आवेदन पत्र बैंकों को भेजे जा रहे हैं। कुक्कुट विकास नीति 2013 के तहत  30 हजार पक्षियों की दो यूनिट, तथा दस हजार पक्षियों की तीन यूनिट का लक्ष्य है। जिनमें दो योजनाओं की एक - एक यूनिट स्वीकृत हो चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


तीस हजार पक्षियों के दो प्रार्थनापत्र तथा दस हजार  पक्षियों के चार आवेदन पत्र बैंकों को लंबित है। सीडीओ ने बैंक अधिकारियों को लंबित आवेदन पत्रों का शीघ्र निस्तारण करके ऋ ण स्वीकृत करने के  निर्देश दिए। इस मौके पर लीड बैंक मैनेजर जीडी बत्रा, उपमुख्य चिकित्साधिकारी डाक्टर एमवी  मलिक, डाक्टर निलय कुमार, कामधेनु योजना  के नोडल अधिकारी रंजन कुमार, यूपी  ग्रामीण बैंक टिटौली पंकज कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed