फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Development work will begin in Navratri

नवरात्र में होगी विकास कार्यों की शुरूआत

Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 27 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Development work will begin in Navratri
नवरात्र में होगी विकास कार्यों की शुरूआत
विज्ञापन

शामली। प्रदेश के गन्ना विकास एवं चीनी उद्योग मंत्री सुुरेश राणा नवरात्र में 17 अक्तूबर को पर्यटन क्षेत्र के रूप मेें विकसित होने जा रहे गंदेवड़ा के गंगा-यमुना संगम तट पर विकास कार्यों की शुरूआत करेंगे।

उत्तराखंड में हरिद्वार- मुजफ्फरनगर में शुक्रताल और गढ़ मुक्तेश्वर की तर्ज पर गंदवेडा का गंगा यमुना संगम पर्यटक के रुप में विकसित होगा। शासन से एक करोड़ 77 लाख रुपये की धनराशि में 88.51 लाख रुपये की परियोजना अवमुक्त हो चुकी है। पहले चरण में सबसेे पहले वह गंदेवड़ा के गंगा यमुना संगम तट पर गेस्ट हाउस, घाट, महिलाओं के कपड़े बदलने के लिए चेजिंग रूम, पानी की टंकी, मोबाइल टायलेट ब्लाक, टीन शेड समेत पार्किंग स्थल प्रथम चरण में बनाए जाएंगे। दूसरे चरण में रात्रि में 150- 200 श्रद्धालुओं के लिए ठहरने के लिए हाल, नहर को क्रास करने के लिए लोहे का ओवर ब्रिज, दोनो तरफ 100 मीटर घाट चबूतरे, और सीढ़ियों का निर्माण आदि कार्य होंगे प्रदेश के गन्ना मंत्री सुरेश राणा ने कहा कि पर्यटन क्षेत्र को विकसित करने के लिए 12 करोड़ रुपये की धनराशि का इस्टीमेट बनाकर शासन को भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed