{"_id":"68dec79d4d3798c1d3097ef4","slug":"development-news-shamli-news-c-26-1-smrt1048-150853-2025-10-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: दिवाली बाद शुरू होगा \nसड़क का निर्माण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: दिवाली बाद शुरू होगा सड़क का निर्माण
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली। मेरठ-करनाल हाईवे को जोड़ने वाले सरवरपीर बरखंडी मार्ग के निर्माण का रास्ता साफ हो गया है। इस सड़क के निर्माण के लिए 57.33 लाख रुपये का बजट स्वीकृत हुआ है। इसकी टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उम्मीद है कि दिवाली के बाद सड़क का निर्माण शुरू हो जाएगा।
शहर के मोहल्ला बरखंड़ी सरवरपीर वाली करीब एक किलोमीटर लंबी सड़क काफी समय से टूटी पड़ी है। इसमें जगह-जगह गहरे गड्ढे बने हुए हैं। बरसात के मौसम में जलभराव होने से इस मार्ग से निकलना मुश्किल रहता है। लोग लंबे समय से इस सड़क को बनाए जाने की मांग नगरपालिका से कर चुके हैं। यह सड़क शहर के मोहल्ला बरखंड़ी, नई बस्ती, सरवरपीर, नौकुआं रोड व नंदूप्रसाद आदि मोहल्लों को मेरठ-करनाल हाईवे से जोड़ने के लिए मिनी बाईपास का काम करती है। इन मोहल्ले के लोगों का आवागमन इसी मार्ग से होता है, लेकिन सड़क टूटी फूटी होने के कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।
नगरपालिका ने अब इस सड़क के निर्माण के लिए 57 लाख 33 हजार 735 रुपये का बजट स्वीकृत किया है। बजट स्वीकृत होने के बाद सड़क के बनने की उम्मीद बन गई है।
विज्ञापन
नगरपालिका शामली के अधिशासी अधिकारी विनोद सोलंकी ने बताया कि बरखंडी रोड सुनारो वाला मंदिर से लेकर करनाल रोड तक की सड़क का इंटरलॉकिंग का कार्य स्वीकृत हो गया है। इसके लिए ऑनलाइन टेंडर प्रकिया चल रही है। उम्मीद है कि दिवाली के बाद सड़क का निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा।