फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Details of bank accounts of vicious thieves are being scrutinized

Shamli News: शातिर चोरों के बैंक खातों की खंगाली जा रही डिटेल

Fri, 02 Feb 2024 03:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 02 Feb 2024 03:09 AM IST
विज्ञापन
Details of bank accounts of vicious thieves are being scrutinized
शामली। शहर कोतवाली पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार शातिर चोरों की कुंडली खंगालने में जुटी है। पुलिस शातिर चोरों के बैंक खातों को फ्रिज कराए जाने की तैयारी कर रही है। इसके साथ ही उनके ठिकानों को भी चिह्नित किया जा रहा है। इसके लिए स्थानीय पुलिस ने बंगलुरू पुलिस से संपर्क साधा है।
विज्ञापन

बुधवार सुबह शहर कोतवाली पुलिस और एसओजी ने मुठभेड़ में शातिर चोर समयदीन उर्फ सम्मा निवासी मोहल्ला नई बस्ती कांधला और शहजाद निवासी मोहल्ला ईदगाह थानाभवन को गिरफ्तार किया था। समयदीन पैर में गोली लगने से घायल हुआ था। पुलिस ने दोनों शातिरों के विरुद्ध मामला दर्ज कर कोर्ट में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस के मुताबिक समयदीन व शहजाद जिले में चोरी की घटना करने के बाद कनार्टक के बंगलुरु में भाग जाते थे। वहां भी चोरी की वारदातें करने के बाद फिर शामली आ जाते थे। समयदीन व शहजाद बंद मकानों को निशाना बनाते थे। पूछताछ में शातिरों ने राजस्थान के जयपुर में भी चोरी करना बताया। उनका एक साथी अभी फरार है, जो उन्हें शरण देता था। पुलिस ने दोनों शातिर चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया था, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। अब पुलिस शातिरों के बैंक खातों की डिटेल जुटा रही है। अगर खातों में रकम जमा मिलती है तो उन खातों को फ्रिज कराया जाएगा। इसके अलावा पुलिस शातिरों के ठिकानों को भी चिह्नित करने में जुटी है। स्थानीय पुलिस ने बंगलुरु पुलिस से संपर्क साधकर शातिरों के बारे में जानकारी मांगी है कोतवाली प्रभारी समयपाल अत्री ने बताया कि शातिर चोरों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है।
विज्ञापन

----
कनार्टक में किराये के मकान में रहता है समयदीन का परिवार
पुलिस की जांच में यह सामने आया है कि कनार्टक के जिला कंटूर में बुकसैंठ कालोनी में समयदीन की पत्नी रेशमा व उसके तीन पुत्र किराये के मकान में रहते हैं। मूल रूप से समयदीन का वहां अपना कोई मकान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed