फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deswal Khap Panchayat calls for ban on death feast and prevention of drug abuse

Shamli News: देशवाल खाप पंचायत में मृत्यु भोज पर प्रतिबंध और नशाखोरी रोकने का आह्वान

Wed, 10 Sep 2025 12:48 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 10 Sep 2025 12:48 AM IST
विज्ञापन
Deswal Khap Panchayat calls for ban on death feast and prevention of drug abuse
शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा में आयोजित खाप पंचायत में बोलते वक्ता व मौजूद खाप चौधरी । संवाद
- सामाजिक बुराइयों को लेकर भी किया गया विचार विमर्श
विज्ञापन

- दिल्ली, उत्तराखंड, मुजफ्फरनगर के खाप के चौधरी भी पहुंचे
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। क्षेत्र के कसेरवा कलां गांव में आयोजित देशवाल खाप पंचायत और सालाना मिलन समारोह में सामाजिक बुराइयों से बचाव, बच्चों में अच्छे संस्कार देने, युवाओं को नशाखोरी से बचाने और मृत्यु भोज पर प्रतिबंध लगाने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। पंजाब में आई बाढ़ से पीड़ितों की मदद करने का भी निर्णय लिया गया।
मंगलवार को बिट्टू मुखिया के घेर में खाप पंचायत और मिलन समारोह में विधिवत हवन यज्ञ किया गया। कार्यक्रम में यह निर्णय लिया गया कि खाप के गांवों में तीन बालिकाओं वाले घरों के सदस्यों को लाड़ली योजना के तहत सम्मानित किया जाएगा। देशवाल खाप के चौधरी शरणवीर सिंह देशवाल ने कहा कि 2012 से देशवाल खाप सालाना मिलन समारोह आयोजित करता आ रहा है। इसका उद्देश्य समाज को सामाजिक बुराइयों से बचाना, बच्चों में अच्छे संस्कार देना और युवाओं को नशाखोरी से बचाना है।
विज्ञापन

खाप पंचायत में यह भी निर्णय लिया गया कि चुनाव में शराब बांटने पर रोक लगाई जाए। कन्या भ्रूण हत्या पर रोक, मृत्यु भोज के खर्च को गरीब बालिकाओं की शादी में लगाने का सुझाव दिया गया। पंजाब में बाढ़ प्रभावितों की मदद के लिए खाप से जुड़े लोग आगे आएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस अवसर पर बिजनौर, हरियाणा, उत्तराखंड, दिल्ली और मुजफ्फरनगर के खाप प्रतिनिधि उपस्थित रहे। जिनमें नरेंद्र सिंह (बिजनौर), नरेन्द्र सिंह (रोहतक), सुभाष बालियान, धर्मेंद्र सिंह, अमित कुमार, विक्की देशवाल, बिट्टू मुखिया, रवि देशवाल, हरवीर देशवाल, कवर देशवाल, योगेंद्र कुमार और महक देशवाल एडवोकेट आदि शामिल रहे।


- जरूरतमंदों की मदद का आश्वासन
पंचायत में वक्ताओं ने कहा कि जरूरतमंदों की मदद के लिए खाप से जुड़े लोग आगे आएंगे और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित करेंगे। जरूरतमंदों का ब्योरा भी खाप के लोग ही तैयार करेेंगे ताकि जल्द मदद की जा सके।

शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा  में आयोजित खाप पंचायत में बोलते वक्ता व मौजूद खाप चौधरी । संवाद

शामली क्षेत्र के गांव कसेरवा में आयोजित खाप पंचायत में बोलते वक्ता व मौजूद खाप चौधरी । संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed