फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Destitute cattle are not being caught, farmers upset

Shamli News: पकड़े नहीं जा रहे निराश्रित गोवंश, किसान परेशान

Fri, 13 Jan 2023 12:10 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Jan 2023 12:10 AM IST
विज्ञापन
Destitute cattle are not being caught, farmers upset
शामली। ऊन कस्बे में निराश्रित पशुओं से आमजन से लेकर किसान भी परेशान हैं। ये फसलों को भारी नुकसान पहुंचा रहे हैं। इसके विरोध में किसान धरना-प्रदर्शन कर चुके हैं, लेकिन समस्या का समाधान नहीं हो सका। इससे किसानों व कस्बे के लोगों में प्रशासन के प्रति आक्रोश है।
विज्ञापन

नगर में निराश्रित पशुओं ने आतंक मचा रखा है। चारों तरफ निराश्रित पशु घूम रहे हैं। जिनसे किसान बहुत परेशान हैं। गेहूं की फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। बस स्टैंड पर कई बार निराश्रित पशुओं ने वाहन भी तोड़ दिए और हिंसक पशु लोगों के घायल कर चुके हैं। नगर वासियों ने कई बार नगर पंचायत से समस्या के समाधान की मांग की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। गत 10 जनवरी को किसानों ने धरना प्रदर्शन किया था, जिसमें आवारा पशुओं को पकड़ने की मांग की गई। जिस पर तहसीलदार ने नगर पंचायत के अधिशासी अधिकारी को निराश्रित पशुओं को पकड़ने के निर्देश दिए थे, लेकिन फिर भी कोई कार्रवाई नगर पंचायत ने नहीं की, जिससे किसानों व नगर वासियों में रोष व्याप्त है। अधिशासी अधिकारी योगेंद्र सिंह ने बताया कि निराश्रित पशु पकड़कर गोशाला भिजवा दिए जाएंगे और इसके लिए शुक्रवार को कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed