{"_id":"69f4f8909a9795128308bb1a","slug":"despite-the-contractor-being-finalized-the-construction-of-the-sadar-balwa-flyover-remains-in-limbo-shamli-news-c-26-1-aur1003-164559-2026-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Shamli News: ठेकेदार तय होने के बावजूद सदर-बलवा में उपरिगामी पुलों का निर्माण अधर में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Shamli News: ठेकेदार तय होने के बावजूद सदर-बलवा में उपरिगामी पुलों का निर्माण अधर में
Sat, 02 May 2026 12:31 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
संवाद न्यूज एजेंसी, शामली
Updated Sat, 02 May 2026 12:31 AM IST
विज्ञापन
शामली। बलवा और सदर तहसील क्षेत्र में 77 करोड़ रुपये के उपरिगामी पुलों का ठेका पंजाब की एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को ठेका मिलने के बावजूद परियोजना पर काम आगे नहीं बढ़ पाया है।
राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई की ओर से दिल्ली–शामली–सहारनपुर हाईवे पर सदर तहसील बलवा बाईपास और बलवा क्षेत्र में उपरिगामी पुलों के निर्माण के लिए लगभग 77 करोड़ रुपये का टेंडर जारी किया गया था। इसमें पंजाब की एक कंपनी को ठेकेदार नामित किया गया था।
ठेकेदार के चयन और प्रारंभिक औपचारिकताओं के बावजूद तीन माह बाद भी निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया है। इससे परियोजना में लगातार देरी हो रही है। राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण बागपत इकाई के तकनीकी मैनेजर सत्यम सेठ ने बताया कि ठेकेदार के साथ अनुबंध प्रक्रिया अभी पूरी नहीं हुई है। अनुबंध प्रक्रिया पूरी होते ही सदर तहसील और बलवा में उपरिगामी पुलों का निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। लोगों का कहना है कि परियोजना में हो रही देरी से यातायात और विकास कार्यों पर असर पड़ रहा है।