{"_id":"6310fe6993d52c4ace085b44","slug":"despite-the-ban-animal-penetration-imposed-five-arrested-shamli-news-mrt603456466","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतिबंध के बावजूद लगाई पशु पैठ, पांच गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतिबंध के बावजूद लगाई पशु पैठ, पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

कैराना। लंपी रोग के चलते प्रतिबंध के बावजूद कांधला रोड पर मीट फैक्टरी के सामने पशु पैठ में पुलिस ने छापामारी की। पुलिस ने अवैध पशु पैठ लगाने के आरोप में मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया।
नगर के कांधला रोड पर बृहस्पतिवार को मीट फैक्टरी के सामने अवैध पशु पैठ लगाई गई थी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर छापामारी की, जिसके चलते पशु व्यापारियों एवं खरीदारों में अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने मौके से पांच लोगों को गिरफ्तार कर लिया, जिनके नाम इरशाद निवासी मोहल्ला कस्सावान थानाभवन, फराज निवासी गांव बनत आदर्शमंडी, अनीस निवासी गांव टांडा, इस्लाम निवासी गांव असारा रमाला बागपत व मुन्ना निवासी मोहल्ला आजाद चौक शामली हैं। पुलिस ने पांचों व्यक्तियों का पशु पैठ लगाकर राहगीरों के साथ झगड़ने के आरोप में शांति भंग की आशंका में चालान कर उन्हें उपजिला मजिस्ट्रेट के समक्ष पेश कर दिया।
दूसरे मामले में पुलिस ने गांव भूरा में गली में गेट लगाने को लेकर झगड़ने पर अफजाल व अफसर को गिरफ्तार किया। मोहल्ला रेतावाला में पत्नी से झगड़ने के आरोप में इरफान निवासी मोहल्ला गढ़ी तालाब को गिरफ्तार कर लिया। इन तीनों का भी पुलिस ने शांतिभंग की आशंका में चालान कर दिया।