{"_id":"570feb714f1c1b613d4a6dad","slug":"derived-procession-of-goddess-durga","type":"story","status":"publish","title_hn":"मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मां दुर्गा की शोभायात्रा निकाली
ब्यूरो/अमर उजाला, शामली
Updated Fri, 15 Apr 2016 12:41 AM IST
विज्ञापन
navratra
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शामली के कांधला नगर में दुर्गाष्टमी पर विशाल शोभायात्रा निकाली गई। जिसमें सैकड़ों श्रद्धालु मौजूद रहे। मोहल्ला रायजादगान स्थित माता शाकुंभरी देवी भवन से शोभा यात्रा का शुभारंभ हुआ। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने फीता काटकर शुभारंभ किया।
यहां से शोभायात्रा अनाज मंडी दुर्गा मंदिर पहुंची और पूजन के बाद विभिन्न मार्गों से होती हुई पुन: मंदिर जाकर संपन्न हुई। इसके बाद अनाज मंडी दुर्गा मंदिर से भी छोटी देवी की पालकी शोभा यात्रा निकाली गई।
मोहल्ला रायजादगान शाकुंभरी देवी भवन पर पहुंची। दोनों बहनों का मंदिर गर्भ ग्रह में मिलन कराया गया। इस दौरान दिनेश चंद गुप्ता, पुनित द्विवेदी, नरेश सैनी, रामकुमार शर्मा, अंशुल टांक, मोहित शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
उधर, दुर्गाष्टमी पर नगर में कंजिका पूजन को लेकर श्रद्धालुओं में आस्था देखने को मिली। श्रद्धालुओं ने कंजिकाओं के रूप में माता गौरी का पंचामृत से वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन किया गया।
कन्या के पैर पखारने के पश्चात हलवा पूरी का भोग परोसकर अपने नवरात्र व्रत परायण किया। वहीं कस्बे के मंदिर माता शाकुंभरी देवी भवन, सूरजानंद मंदिर, वैष्णव देवी मंदिर, मनकामेश्वर महादेव मंदिर एवं दुर्गा समिति सहित अन्य दुर्गा मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ रही।