फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya address public meeting in Jhinjhana, Shamli

Mission Election: शामली में बोले उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद- पहले जनता में अपराधी का खौफ था, अब अपराधी खौफ में

Sat, 13 Apr 2024 04:23 PM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शामली Published by: Dimple Sirohi Updated Sat, 13 Apr 2024 04:23 PM IST
सार

उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य आज शामली के झिंझाना में रैली को संबोधित करने पहुंचे। यहां उन्होंने जाट, गुर्जर और मुस्लिम मतदाताओं को साधने का प्रयास किया। उन्होंने मंच से भाजपा के कार्य गिनाए तो प्रत्याशी प्रदीप राणा के समर्थन में वोट की अपील भी की।

विज्ञापन
Deputy Chief Minister Keshav Prasad Maurya address public meeting in Jhinjhana, Shamli
रैली में पहुंच उपमुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य  आज शामली जनपद के झिंझाना के आरएसएस इंटर कॉलेज के खेल मैदान परजनसभा को संबोधित करने पहुंचे हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष तेजेंद्र सिंह निर्वाल ने बताया कि सभा को लेकर कड़े सुरक्षा इंतजाम किए गए हैं। भाजपा के कई बड़े नेता भी जनसभा में पहुंचे हैं। 

विज्ञापन


जनसभा को संबोधित करते हुए केशव प्रसाद मौर्य ने कहा कि मैं कैराना लोकसभा में आपका आशीर्वाद लेने आया हूं। 2024 के लोकसभा चुनाव 2019 से महत्वपूर्ण है, जिसमे हमारे साथ आरएलडी है। चौधरी स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह को भारत रत्न दे कर किसानों को सम्मानित किया है। पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी भारत रत्न देकर अधिक पिछड़े वर्ग को का सम्मान दिया है।
विज्ञापन

 

उन्होंने अबकी बार 400 के पार का नारा देते हुए लोगों से प्रदीप चौधरी को कैराना लोकसभा सीट पर लोगों से मतदान देने की अपील की। सपा सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि जनता में पहले अपराधी का खौफ था, जबकि भाजपा सरकार में अपराधी खौफ में रहते हैं। उनकी सरकार में दुकानों पर प्लेटो पर कब्जा थाना में उल्टे पीड़ित व्यक्तियों पर कार्रवाई होती थी लेकिन भाजपा सरकार में इसके उल्लेखनिय कार्य हो रहा है। सपा सरकार में जब भी मैं कहता था जिस गाड़ी में सपा का झंडा होगा उस गाड़ी में बैठा गुंडा होगा। 

उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में देश भ्रष्टाचार मुक्त हो गया है। अभी तो यह झांकी है मेरे दोस्त पूरी पिक्चर बाकी है। कांग्रेस सरकार प्रथम करते हुए कहा कि साल में 1200 करोड़ का घोटाला किया है, जिसमें कांग्रेस के साथ सपा बसपा घोटाले में शामिल हैं। पीएम मोदी कहते हैं कि  न खाऊंगा ना खाने दूंगा । यह कमाई किसान मजदूर गरीब जनता की है। जिसने देश को लूटा है उसके घरों पर बुलडोजर चलते हैं।
विज्ञापन

आज डिप्टी सीएम की रैली के अलावा 16 को सीएम योगी आदित्यनाथ भी सभा को संबोधित करेंगे। हालांकि अभी उनका कार्यक्रम नहीं आया है।  

 

उधर, स्वास्थ्य विभाग ने उप मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को लेकर जिला अस्पताल और झिंझाना में आयुष्मान हॉस्पिटल में सेफ हाउस बनाए गए हैं। एएसपी संतोष कुमार सिंह ने बताया कि उप मुख्यमंत्री की जनसभा में सुरक्षा के लिए पर्याप्त मात्रा में पुलिस बल की ड्यूटी लगाई गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed