फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Deposit ten thousand rupees, get the accused in jail

Shamli News: दस हजार रुपये डलवाओ, आरोपियों को जेल के अंदर पाओ

Sat, 20 Jul 2024 04:13 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 20 Jul 2024 04:13 AM IST
विज्ञापन
Deposit ten thousand rupees, get the accused in jail
शामली। साइबर ठगों ने अब यूपी पुलिस के एप्लीकेशन यूपी काॅप में भी सेंध लगा दी है। यूपी कॉप से एफआईआर डाउनलोड करने के बाद पीड़ितों के पास कॉल की जा रही है। कहा जा रहा है कि वह एसपी कार्यालय या फिर संबंधित थाने के प्रभारी बाल रहे हैं, गूगल पे पर छह से लेकर दस हजार रुपये डलवा दो, तुरंत ही आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। यह नहीं साइबर ठग कॉल करते समय ही एसपी से भी बात करने का ड्रामा करते हैं। पुलिस अधिकारियों ने मामले में जांच बैठा दी है। इस तरह के मामलों की बानगी...
विज्ञापन

कुछ इस तरह पीड़ितों के पास कॉल कर बात कर रहे साइबर ठग
केस-1
साइबर ठग : झिंझाना थाने प्रभारी बोल रहा हूं, तुमने मारपीट की एफआईआर दर्ज कराई है। आपको कार्रवाई के लिए ही काल की है।
पीड़ित याकूब : हमारी बात पुलिस से हो तो गई थी।
साइबर ठग : गाली देते हुए, कार्रवाई करानी है कि नहीं
पीड़ित : बिल्कुल करानी है जी
साइबर ठग : मुझे एसपी साहब से कार्रवाई के लिए बात करानी पडे़गी, तुम लाइन पर ही रहो, एसपी साहब से बात कर रहा हूं
साइबर ठग.. किसी से बात करने का ड्रामा करता है, जय हिंद सर, सर बच्चे याकूब से बात हो गई है, उसके मामले में हर हाल में कार्रवाई करानी है
कितने रुपये ले लूं, जय हिंद सर
साइबर ठग- छह हजार रुपये जल्दी गूगल पे करा दो, एसपी साहब को भेजने हैं
पीड़ित : आप कौन बोल रहे हो
साइबर ठग- थाना प्रभारी बोल रहा हूं, सुनाई कम देता है क्या
पीड़ित : ओके थाने आ रहा हूं।
केस-2
शामली के पीड़ित सिद्धार्थ ने दो दिन पूर्व ही मारपीट और अन्य आरोप लगाते हुए मामला दर्ज कराया था।
साइबर ठग : सिद्धार्थ बोल रहे हो
पीड़ित : जी सर
साइबर ठग : तुमने एफआईआर दर्ज कराई है, आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई करुंगा, एसपी कार्यालय से बोल रहा हूं, मगर कुछ खर्चा देना पड़ेगा
पीड़ित: साहब, हम तो गरीब आदमी है, कितने रुपये लगेंगे
साइबर ठग: एसपी से बात करने का ड्रामा करता है, इसके बाद कहता है, तुम दस हजार रुपये गूगल पे करा दो, साहब की फीस और गिरफ्तारी वारंट इसमें ही हो जाएगा।
पीड़ित : आपका क्या नाम है
साइबर ठग : इंस्पेक्टर ओमेंद्र।
पीड़ित : मां से लेकर रुपये डलवाता हूं।


ये दो मामले तो बानगी भर मात्र है। पिछले दो से तीन दिन से शामली जिले के विभिन्न थानों में एफआईआर दर्ज कराने वालों के नंबर लेकर साइबर ठग लोगों के पास कॉल कर रहे हैं। हालांकि, अभी तक ठगी का कोई मामला सामने नहीं आया है।
विज्ञापन


पुलिस किसी भी पीड़ित के पास इस तरह की कॉल नहीं करती है। पीड़ित किसी को भी रुपये नहीं दे। साइबर ठग ही इस तरह की कॉल कर रहे हैं। यदि कोई असमंजस की स्थिति है तो थाना प्रभारी, सीओ या फिर मेरे नंबर पर कॉल कर लें। एफआईआर उठाकर लोगों के पास कॉल करने के मामले की जांच शुरू कर दी है। जल्द ही गिरोह का भंड़ाफोड किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

संतोष कुमार, एएसपी शामली
नोट : यदि आपके साथ भी किसी तरह की कोई साइबर ठगी हुई है तो हमारे व्हाट्सएप नंबर 9548521732 पर शेयर कर दें। उसे अखबार में प्रकाशित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed