फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Department-wise review of development works in the district

Shamli News: जिले में विभागवार विकास कार्यों की हुई समीक्षा

Sat, 26 Aug 2023 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 26 Aug 2023 12:54 AM IST
विज्ञापन
Department-wise review of development works in the district
शामली कलेक्ट्रेट सभागार में  विधान परिषद् विधायी समाधिकार समिति की बैठक लेते एमएलसी विरेंद्र सि
- कलक्ट्रेट में उप्र विधान परिषद विधायी समाधिकार समिति की बैठक का आयोजन
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
शामली। उत्तर प्रदेश विधान परिषद विधायी समाधिकार समिति की बैठक में विधान सभा व विधान परिषद सदस्यों की भागीदारी की जानकारी की। इस दौरान 2021 से अब तक जिले में विभिन्न विभागों के विकास कार्यों की समीक्षा की गई।
शुक्रवार को कलक्ट्रेट सभागार में सभापति वीरेंद्र सिंह की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट के सभागार में आयोजित बैठक में निर्धारित एजेंडा बिंदुओं के अनुसार समीक्षा करते हुए जनपद में जिला स्तरीय समितियों में 2021 से अब तक सदस्य विधान परिषद व सदस्य विधानसभा की भागीदारी के संबंध में जानकारी प्राप्त की। 2021 से अब तक विधान परिषद व विधानसभा सदस्यों से प्रस्ताव लिए गए तथा उन पर की गई कार्रवाई के संबंध में अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग ने अवगत कराया सभी कार्य सम्मिलित करते हुए शासन स्तर पर भेजे गए हैं।
विज्ञापन

सदस्या वंदना वर्मा ने बताया गया कि उनके द्वारा पीडब्ल्यूडी को जो प्रस्ताव दिए गए हैं, उन पर कोई कार्रवाई नहीं हुई है। जिस पर सभापति ने शीघ्र कार्रवाई के निर्देश दिए। जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार ने अवगत कराया की शासन स्तर से वर्ष 2021-22 में विधानसभा शामली से संबंधित 22 कार्यों के लिए धनराशि 300.65 लाख रुपये तथा विधानसभा थानाभवन के लिए 25 कार्यों हेतु धनराशि 1528.60 लाख रुपये जारी किए गए थे। इन कार्यों को पूर्ण कर लिया गया है। बैठक में ऊर्जा विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पर्यटन विभाग, सिंचाई विभाग, पंचायती राज विभाग आदि में प्रस्तावों व कार्यों की समीक्षा की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सदस्य सुभाष यदुवंश ने जनपद स्तरीय अधिकारी व प्रतिष्ठित व्यक्ति और इच्छुक व्यक्ति एक-एक पशु को गोद लेने का सुझाव दिया। बीएसए कोमल से ड्रॉप आउट बच्चों के बारे और एआरटीओ रोहित राजपूत से बसों के संचालन के संबंध में जानकारी ली। सीएमओ संजय अग्रवाल ने जिले में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं से अवगत कराया। बैठक में विधायी समाधिकार समिति द्वारा ओडीओपी योजना, कृषि विभाग, कौशल विकास योजना, स्मार्ट क्लास, आदि की समीक्षा करते हुए सभी जन कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार प्रसार कर लाभ दिए जाने के निर्देश दिए।

इस अवसर पर सदस्य रजनीकांत माहेश्वरी, डीएम रविंद्र सिंह, एसपी अभिषेक, सीडीओ रंजीत सिंह, डीएफओ जगदेव सिंह, जिला विकास अधिकारी रजत यादव समेत सभी जनपद स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे। बैठक का संचालन जिला अर्थ एवं सांख्यिकी अधिकारी पुनीत कुमार ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed