फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dent in bank, crooks reach strong room

बैंक में सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे बदमाश

Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 13 Sep 2020 11:00 PM IST
विज्ञापन
Dent in bank, crooks reach strong room
शामली के बिडौली स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में सेंध लगा किया चोरी करने का प्रयास - फोटो : SHAMLI
बैंक में सेंध, स्ट्रांग रूम तक पहुंचे बदमाश
विज्ञापन

शामली। झिंझाना थाना क्षेत्र के गांव बिड़ौली में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा में बदमाशों ने सेंध लगा दी। बदमाश ताले तोड़कर स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए और घुस तिजोरी को गैस कटर से काटने की कोशिश की। सफल न होने पर गैस सिलिंडर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। बदमाश बैंक के सीसीटीवी कैमरे और डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस में शाखा प्रबंधक की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
शनिवार रात गांव बिड़ौली में स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक शाखा के बराबर में दुकानों की छत मिली हुई है। छत से बैंक की दीवार कुछ ऊंची होने के कारण बदमाशों ने छत के सहारे दीवार में सेंध लगाई और बैंक मेें घुस गए। बदमाशों ने बैंक के स्ट्रांग रूम के ताले तोड़ दिए और तिजोरी तक पहुंचने में सफल हो गए। बदमाश गैस सिलिंडर व कटर भी साथ लेकर बैंक में घुुुसे थे। गैस कटर से तिजोरी काटने की कोशिश की, लेकिन सफल नहीं हो पाए। बदमाश सिलिंडर और कटर मौके पर छोड़कर फरार हो गए। घटना का पता सुबह उस समय चला जब आसपास के लोगों ने बैंक की दीवार में सेंध लगी हुई देखी। लोगों ने इसकी सूचना चौकी पुलिस को दी।
विज्ञापन

पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची और झिंझाना थाना प्रभारी को सूचना दी। इसके बाद एएसपी राजेश श्रीवास्तव और सीओ कैराना जितेंद्र कुमार भी घटनास्थल पर पहुंचे। शाखा प्रबंधक अरविंद कुमार ने बताया कि तिजोरी न कटने से लाखों रुपये चोरी होने से बच गया। शाखा प्रबंधक के मुताबिक बदमाश सीसीटीवी कैमरे की डीवीआर निकालकर ले गए। पुलिस में शाखा प्रबंधक की तरफ से अज्ञात में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम पहुंची
बैंक में चोरी की कोशिश की वारदात की घटना की छानबीन के लिए मौके पर डॉग स्क्वॉड और फोरेंसिक टीम को बुलाया गया। फोरेंसिक टीम ने बैंक के अंदर कई स्थानों से नमूने लिए। डॉग स्क्वॉड को बैंक के अंदर व बाहर तक घुमाया गया, लेकिन वह बैंक के पीछे से होता हुआ सड़क पर जाकर रुक गया। इससे पुलिस को कोई पुख्ता सुराग हाथ नहीं लग पाया। इसके अलावा पुलिस ने बैंक के सामने दुकानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी कब्जे में ली है, जिनके आधार पर बदमाशों की पहचान की कोशिश की जा रही है।
दो दुकानों के शटर तोड़कर निकाले गैस सिलिंडर
बदमाशों ने बैंक के बरामद में स्थित फैजान की रिपेयरिंग और गैस वेल्डिंग की दुकान से एक छोटा एलपीजी सिलिंडर, आक्सीजन का बड़ा सिलिंडर व कटर निकाला। इसके अलावा कुछ दूर स्थित लखमी की कबाड़ की दुकान का शटर तोड़कर ऑक्सीजन के दो सिलिंडर निकाले। इसके बाद इन्हें लेकर बदमाश बैंक में घुसे।
बैंक में पहले भी हो चुकी चोरी की कोशिश
बिड़ौली स्थित प्रथमा यूपी ग्रामीण बैंक में बदमाशों ने 2016 में भी इसी तरह चोरी की कोशिश की थी। उस समय भी बदमाश स्ट्रांग रूम तक पहुंच गए थे। तिजोरी न खोल पाने में नाकाम रहने पर रकम चोरी होने से बच गई थी।

कोट...
बिड़ौली स्थित प्रथम यूपी ग्रामीण बैंक की दीवार में सेंध लगाकर बदमाश बैंक में घुस गए थे, लेकिन कोई नुकसान नहीं हुआ। इस घटना के खुलासे के लिए सीओ कैराना के नेतृत्व में पुलिस की दो टीमें लगाई गई है। जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा। - राजेश कुमार श्रीवास्तव, एएसपी।

बिडौली सीसीटीवी में आये चोरी करने के आरोपी

बिडौली सीसीटीवी में आये चोरी करने के आरोपी- फोटो : SHAMLI

बिडौली प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक के स्ट्रॉग रूम में पडे़ गैस कटर

बिडौली प्रथमा यू पी ग्रामीण बैंक के स्ट्रॉग रूम में पडे़ गैस कटर- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed