फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue spread in Aryapuri countryside

आर्यपुरी देहात में डेंगू ने पैर पसारे

Sun, 30 Oct 2022 11:18 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Oct 2022 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dengue spread in Aryapuri countryside
कैराना की इस्लाम नगर बस्ती में सड़कों पर फैली गंदगी। - फोटो : SHAMLI
कैराना। आर्यपुरी देहात के मजरे इस्लाम नगर में डेंगू ने अपने पांव पसार लिए हैं। डेंगू के चलते रविवार को पूर्व ग्राम प्रधान की 22 वर्षीय पुत्रवधू की मौत हो गई। जबकि छह दिन पहले भी 10 वर्षीय बालक की मौत हो गई थी। इसके अलावा एक युवक हास्पिटल में डेंगू का उपचार करा रहा है। दो अन्य युवक डेंगू के उपचार के बाद ठीक हो गए।
विज्ञापन

इस्लाम नगर निवासी 30 वर्षीय इंतजार को तीन दिन पहले बुखार आने पर कस्बे के हॉस्पिटल में भर्ती कराया था। डॉक्टर ने इंतजार को डेंगू पॉजिटिव बताया है। इसके अलावा साबिर के सात वर्षीय पुत्र जैद को पांच दिन पहले डेंगू होने पर उसका उपचार शामली के प्राइवेट हॉस्पिटल में कराया था। इस्लाम नगर के ही फारूख को डेंगू के चलते पहले शामली व बाद में तीन दिन तक दिल्ली में उपचार कराया था। एक दिन पहले डेंगू ठीक होने के बाद दिल्ली अस्पताल से उसे छुट्टी दे दी गई।
विज्ञापन

इस्लाम नगर में नहीं होती सफाई
ग्राम पंचायत आर्यपुरी देहात के मजरे इस्लामनगर में जिधर देखो उधर गंदगी ही गंदगी नजर आती है। शायद ही कभी कोई सफाई कर्मचारी आया हो। बस्ती की सड़कें व नालियां गंदगी से अटी पड़ी हैं। जिस कारण बस्ती में दुर्गंध व मच्छरों की भरमार है। बस्ती निवासी असलम, हाशिम, जाबिर आदि का कहना है कि यहां डेंगू व बुखार बहुत फैल रहा है। बस्ती में सफाई होनी बहुत जरूरी है। उधर, सरकारी अस्पताल के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. शैलेंद्र चौरसिया ने बताया कि इस्लाम नगर में डेंगू से मौत की जानकारी नहीं है। अस्पताल में खून की जांच कराई जाती है। सोमवार को इस्लाम नगर में कैंप लगा कर मरीजों की जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed