फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Dengue confirmed in a record 125 patients in the district so far

जिले में अब तक रिकार्ड 125 मरीजों में हुई डेंगू की पुष्टि

Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 29 Oct 2021 12:45 AM IST
विज्ञापन
Dengue confirmed in a record 125 patients in the district so far
शामली। जिले में डेंगू बुखार का प्रकोप लगातार बढ़ता जा रहा है। अभी तक जिले में डेंगू के 71 केस मिले थे। एलाइजा जांच की रिपोर्ट में 54 और मरीजों में डेंगू की पुष्टि हुई है। अब जिले में डेंगू के केस बढ़कर 125 हो गई है, जो अब तक का रिकार्ड है।
विज्ञापन

डेंगू बुखार के प्रकोप के चलते लोगों में दहशत का माहौल है। स्वास्थ्य विभाग डेंगू संभावित मरीजों के सैंपल लेकर जांच कराने तक की कार्रवाई में ही सिमटा हुआ है। निजी लैब की रिपोर्ट को स्वास्थ्य विभाग पुष्ट नहीं मानता। स्वास्थ्य विभाग जो सैंपल लेता है, उनकी एलाइजा जांच के बाद ही प्रमाणिक मानता है। जिले से डेंगू के संभावित मरीजों के सैंपल मुजफ्फरनगर भेजे जाते हैं। बृहस्पतिवार को आई सैंपलों की जांच रिपोर्ट में 54 और मरीजों में डेंगू बुखार की पुष्टि हुई है। इससे पहले 71 मरीजों में पुष्टि हो चुकी है। इस तरह से अब जिले में डेंगू के मरीजों की संख्या बढ़कर 125 पहुंच गई है।
विज्ञापन

जिला बनने के बाद अब तक डेंगू के सबसे अधिक मरीज मिलने का रिकार्ड है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. विनय कुमार ने बताया कि एलाइजा जांच रिपोर्ट में जिले में अब तक डेंगू के 125 केस मिल चुके हैं। उनका कहना है कि सभी मरीज उपचार के बाद स्वस्थ है। जिन गांवों में बुखार के मरीज होने की सूचना मिलती है, वहां पर स्वास्थ्य शिविर लगाकर मरीजों की जांच, उपचार, रक्त पट्टिकाएं व सैंपल लेने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed