फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   dengue after corona

कोरोना के बाद डेंगू का खौफ, 4 दिन में दो महिलाओं की मौत

Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 21 Oct 2021 12:54 AM IST
विज्ञापन
dengue after corona
कैराना। पिछले चार दिन में दो अलग-अलग गांव में दो महिलाओं की डेंगू से मौत होने से क्षेत्र में हड़कंप मचा है। दोनों गांवों में बड़ी संख्या में ग्रामीण बुखार से पीड़ित हैं। जो प्राइवेट अस्पतालों में अपना इलाज करा रहे हैं। वहीं जिला मलेरिया विभाग की ओर से गांव में मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए तो एंटी लार्वा का छिड़काव और न ही फॉगिंग कराई जा रही है।
विज्ञापन

कैराना क्षेत्र के गांव मोहम्मदपुर राई निवासी मजदूर बिलाल की 40 वर्षीय पत्नी नसरीन को 17 अक्तूबर को तेज बुखार आने के बाद परिजन उसे पानीपत के हॉस्पिटल में ले गए थे। जांच में नसरीन को डेंगू की पुष्टि हो गई थी। उसके देवर सलीम ने बताया कि मंगलवार की रात करीब 12 बजे उसकी भाभी की इलाज के दौरान मौत हो गई। इससे चार दिन पहले शनिवार सुबह गांव खुरगान निवासी 35 वर्षीय महिला सायरा खानम की भी शामली के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में डेंगू से मौत हो गई थी। जबकि महिला के पति नवाब अली की भी पानीपत के एक प्राइवेट हॉस्पिटल में हालत गंभीर बनी हुई है।
विज्ञापन

क्षेत्र के दो अलग-अलग गांवों में डेंगू से हुई दो महिलाओं की मौत के बाद भी स्वास्थ्य विभाग नहीं जागा हैं। ग्रामीणों ने बताया कि उनके गांव में न तो अभी तक स्वास्थ्य विभाग द्वारा मच्छरों के प्रकोप को रोकने के लिए एंटी लार्वा का छिड़काव कराया गया और ना ही फॉगिंग का कार्य कराया गया हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------
साली की भी दो दिन पूर्व हो गई थी मौत
नसरीन के देवर सलीम ने बताया कि उसकी 35 वर्षीय साली रीना पत्नी तसव्वर थानाभवन क्षेत्र के हींड में रहती थी। सोमवार को रीना की भी पानीपत के प्राइवेट हास्पिटल में डेंगू के कारण मौत हो गई थी।
---------------
- गांवों के बाहर लगे गंदगी के ढेर
कैराना। प्रदेश में डेंगू का प्रकोप बढ़ने पर शासन ने स्वास्थ्य विभाग को अलर्ट कर रखा है। प्रशासन को 18 अक्तूबर से संचारी रोग नियंत्रण अभियान चलाने के निर्देश दे रखे हैं, लेकिन क्षेत्र के किसी भी गांव में विशेष सफाई अभियान नहीं चलाया गया। ग्रामीणों को सफाई के प्रति जागरूक भी नहीं किया जा रहा है। गांव खुरगान के बाहर सड़क के दोनों ओर गंदगी के ढेर लगे हुए हैं। इसके साथ ही सड़क के किनारे जगह-जगह पानी का जमाव हो रहा है। जिस कारण डेंगू के मच्छर पनप रहे हैं। इसके अलावा मलकपुर में भी सड़क किनारे कीचड़ व गंदगी पड़ी है।
-----------
- चिकित्सा अधीक्षक ने जिला मलेरिया अधिकारी को लिखी चिट्ठी
दो महिलाओं की डेंगू से हुई मौत के बाद स्थानीय स्वास्थ्य विभाग तो अपने स्तर से कार्य कर रहा हैं, लेकिन जिले पर गठित की गई जिला मलेरिया विभाग की टीम के अधिकारी सुस्त नजर आ रहे हैं। बुधवार को गांव मोहम्मदपुर राई में डेंगू से हुई दूसरी महिला की मौत के बाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से स्वास्थ्य कर्मियों की दो टीमों को गांवों में ग्रामीणों की सैंपलिंग के लिए भेजा गया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विजेंद्र कुमार ने गांवों में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग कराने को लेकर जिला मलेरिया अधिकारी को चिट्ठी लिखी है। संचारी रोग अधिकारी डॉ. जाहिद अली त्यागी ने बताया कि उनकी टीम थानाभवन क्षेत्र में एंटी लार्वा व फॉगिंग का कार्य करा रही है। बृहस्पतिवार या शुक्रवार को में कैराना क्षेत्र में एंटी लार्वा का छिड़काव व फॉगिंग का कार्य किया जाएगा।

----------------------------
स्वास्थ्य विभाग की टीम नहीं पहुंची
बाबरी क्षेत्र के गांव हिरनवाड़ा व महावतपुर में बुखार का प्रकोप से बड़ी संख्या में ग्रामीणों को बुखार से पीड़ित परिवार चल रहे हैं। हिरनवाड़ा में एक महिला की 17 अक्तूबर को बुखार के चलते मौत हो गई है। लेकिन स्वास्थ्य विभाग का कोई भी कर्मचारी जांच हेतु गांव नहीं पहुंचा है। जिसके चलते ग्रामीणों में नाराजगी बनी हुई है। स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को भारतीय किसान संघ के प्रांत मंत्री दुष्यंत पुंडीर ने भी वार्ता कर जानकारी दी थी, लेकिन अभी तक गांव में जांच हेतु टीम नहीं पहुंची हैं। ग्राम प्रधान नीरज पुंडीर ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से फोन पर जांच हेतु वार्ता की गई है। बृहस्पतिवार को आने का आश्वासन दिया है। महावतपुर के ग्राम प्रधान मिंटू ने बताया कि स्वास्थ्य विभाग की टीम ने गांव में कुछ जांच की थी, लेकिन अभी तक रिपोर्ट नहीं आई है व स्वास्थ्य विभाग कर्मचारियों ने बुधवार को जांच हेतु गांव में आने की बात कही थी, लेकिन टीम नहीं पहुंची। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed