फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration on bank branch in Bhajju

भाज्जु में बैंक शाखा पर किया धरना प्रदर्शन

Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration on bank branch in Bhajju
भाज्जु में बैंक शाखा पर किया धरना प्रदर्शन
विज्ञापन

बाबरी। क्षेत्र के गांव भाज्जु स्थित इंडियन बैंक की शाखा पर ग्रामीणों ने धरना दिया। ग्रामीणों ने बैंक कर्मचारी का व्यवहार सही न होने का आरोप लगाते हुए हटाने की मांग की। शाखा प्रबंधक के आश्वासन पर धरना समाप्त किया गया।
शुक्रवार सुबह गांव भाज्जू में बैंक शाखा के बाहर ग्राहकों ने धरना दिया। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि शाखा मेें तैनात एक कर्मचारी का व्यवहार ग्राहकों के प्रति संतोषजनक नहीं है, जिसके चलते ग्राहकों के साथ उसके साथ अक्सर कहासुनी होती रहती है। ग्राहकों ने आरोप लगाया कि बृहस्पतिवार को भी बैंक कर्मचारी के साथ ग्राहकों की कहासुनी हो गई थी। इसके बाद रात में गांव में उद्घोषणा कर बैंक शाखा के बाहर धरना देने का निर्णय लिया गया था। ग्राहकों ने बैंक कर्मचारी को हटाने की मांग करते हुए बैंक शाखा पर प्रदर्शन किया। बृहस्पतिवार को बैंक कर्मचारी शाखा में नहीं पहुंचा।
विज्ञापन

धरने की सूचना पाकर भाज्जु चौकी इंचार्ज राधेश्याम पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्राहकों से शांतिपूर्ण तरीके से धरना देने की अपील की। शाखा प्रबंधक संजय कुमार ने इस मामले की जानकारी इंडियन बैंक शामली के शाखा प्रबंधक अभय सिन्हा को दी। शामली से शाखा प्रबंधक अभय सिन्हा गांव में पहुंचे और ग्राहकों की समस्या को सुनकर कर्मचारी को भाज्जु शाखा से हटाए जाने का आश्वासन दिया। इसके साथ ही शाखा प्रबंधक ने अपने साथ लाए कर्मचारी को बैंक शाखा में तैनात कर दिया। शाखा प्रबंधक के आश्वासन पर ग्राहकों ने धरना समाप्त किया। इसके बाद बैंक में लेनदेन व अन्य कार्य शुरू हुआ। इस अवसर पर बॉबी बालियान, बिजेन्द्र सिंह, पवन कुमार, रामेश्वर, नरेश पाल, राजेन्द्र सिंह, पंकज, दिनेश कुमार, रामकुमार, कालूराम, मेहर सिंह आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता चौधरी नैन सिंह ने की और संचालन वीरेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed