फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of villagers against substandard material in road construction

Shamli News: सड़क निर्माण में घटिया सामग्री के विरोध में ग्रामीणों का प्रदर्शन

Thu, 05 Jan 2023 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 05 Jan 2023 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of villagers against substandard material in road construction
शामली, गढ़ीपुख्ता। गढी अब्दुल्ला खां से चौसाना तक सड़क निर्माण में अनियमितता व घटिया सामग्री का प्रयोग होने पर ग्रामीणों ने पहुंचकर प्रदर्शन किया। ग्रामीणों ने लखनऊ व सहारनपुर में बैठे उच्चाधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए निर्माण कार्य में अनियमितता की शिकायत की। अधिकारियों ने ग्रामीणों को सड़क को नियमानुसार बनाने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

पीएमजीएसआई योजना के तहत 1412.83 लाख रुपये की लागत से गांव गढ़ी अब्दुल्ला खां से लेकर चौसाना तक 16.5 किमी. सड़क का निर्माण कराया जा रहा है। आरोप है कि सड़क का निर्माण कर रहा ठेकेदार इस कार्य में भारी अनियमितता व घटिया सामग्री का इस्तेमाल कर रहा है, जिससे ग्रामीणों में आक्रोश है। बृहस्पतिवार को ग्रामीणों ने मौके पर पहुंचकर जमकर हंगामा काटा। ग्रामीणों ने निर्माण में अनियमितता बरतने का आरोप लगाया। कहा कि विरोध करने पर ठेकेदार ने उनके साथ अभद्रता की।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने लखनऊ व सहारनपुर के ग्रामीण अभियंत्रण सेवा विभाग के अधिकारियों को मामले से अवगत कराते हुए नियमानुसार निर्माण कराने की मांग की। उच्चाधिकारियों ने ग्रामीणों को नियमानुसार सड़क बनाने का आश्वासन दिया। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत मुख्यमंत्री जनसुनवाई पोर्टल पर भी की है। इस मौके पर अहसान, आमिर खान, सतेंद्र, बिजेंद्र, कुलदीप, अदनान, राहुल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed