फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of the residents of Dayanand, troubled by the ashes of the mill

मिल की राख से परेशान दयानंद नगरवासियों का प्रदर्शन

Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 10 Oct 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of the residents of Dayanand, troubled by the ashes of the mill
शामली दयानंदनगर के निकट मैदान में पड़ी शुगर मिल की राख - फोटो : SHAMLI
शामली। अपर दोआब शुगर मिल के मैदान पर खुले में पड़ी राख उड़ने से परेशान मोहल्ला दयानंद नगर के लोगों ने प्रदर्शन किया। डीएम जसजीत कौर से समस्या के समाधान की मांग की।
विज्ञापन

रविवार को मोहल्ला दयानंद नगर के लोग पालिका के वार्ड सभासद अनिल उपाध्याय और निशिकांत संगल के नेतृत्व में बुढ़ाना रोड स्थित मिल के मैदान पर पहुंचे। उन्होंने वहां पड़ी राख और छाई से हो रही परेशानी के विरोध में प्रदर्शन किया। बताया कि मिल की राख और छाई से मोहल्ले में रहना मुश्किल हो गया है। राख उड़कर घरों में घुस रही है। इससे गंभीर बीमारी श्वांस, अस्थमा बीमारी फैलने के साथ बच्चों के स्वास्थ्य पर भी प्रतिकूल असर पड़ रहा है।
विज्ञापन

सभासद अनिल उपाध्याय ने कहा कि इसकी शिकायत प्रशासन से कई बार की जा चुकी है, लेकिन आज तक समस्या का कोई समाधान नहीं हो सका। शुगर मिल प्रबंधन भी इस तरफ कोई ध्यान नहीं दे रहा है। चेतावनी दी कि अगर जल्द ही समस्या का समाधान नहीं होता तो एनजीटी और सीएम योगी को जनहित में शिकायत भेजी जाएगी। मौके पर संजय शर्मा, विनोद शर्मा, प्रमोद शर्मा, मास्टर किरणपाल, विकास, विशाल गुप्ता, महावीर चौहान, उदयवीर मलिक, हरपाल सिंह मौजूद रहे।

शामली मोहल्ला दयानंदनगर के लोग मैदान पर प्रदर्शन करते हुए ।

शामली मोहल्ला दयानंदनगर के लोग मैदान पर प्रदर्शन करते हुए ।- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed