फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of electric workers continues indefinitely

विद्युत कर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी

Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 11:57 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of electric workers continues indefinitely
विद्युत कर्मियों का बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन

शामली। विद्युत कर्मचारी संयुक्त संघर्ष समिति के आह्वान पर जिले के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों का बेमियादी रूप से धरना- प्रदर्शन जारी रहा। अधिकारियों, कर्मचारियों ने सरकार के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम के निजीकरण के फैसले के विरोध किया।

बुधवार को करमू खेड़ी बिजलीघर में विद्युत वितरण मंडल, कार्यालय प्रांगण में सरकार के पूर्वांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के निजीकरण के फैसले के विरोध में दोपहर दो बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बेमियादी धरना प्रदर्शन जारी रहा। संयुक्त संघर्ष समिति के जिला संयोजक व अधिशासी अभियंता उदय प्रताप सिंह ने कहा कि विद्युत निगम का निजीकरण होने के बाद निजी कंपनी द्वारा किसी भी श्रेणी के उपभोक्ता को लागत से कम मूल्य पर बिजली नहीं बेची जाएगी। जिसका सबसे ज्यादा असर ग्रामीण क्षेत्रों के घरेलू और किसानों की खेती के विद्युत बिलों पर पड़ेगा। जिससे ग्रामीण क्षेत्र के किसानों के विद्युत बिलों में बेतहाशा वृद्धि हो जाएगी। इस मौके पर अधीक्षण अभियंता जेके पाल, रविंद्र प्रकाश, अतुल यादव, पंकज राठौड़, अरुण कुमार, राजेंद्र सिंह जूनियर इंजीनियर संगठन से अरविंद कुमार, भानू प्रताप कुशवाहा, सिकंदर यादव, रवि शंकर, अजय कुमार, सुरजीत कुमार, विजय शंकर कुशवाहा, राजीव कुमार, लेखासंघ से सत्यव्रत, विद्युत कार्यालय सहायक संघ से ललित कुमार, सत्यवेंद्र सिंह, राहुल त्रिपाठी, अमित कुमार शर्मा, विनय कुमार, अंकित बालियान, नीतिश कुमार तथा प्राविधिक विद्युत कर्मचारी संघ से अवधेश सैनी, शिव कुमार, तरुण शर्मा, विनोद कुमार, सचिन गर्ग, राजेश, लोकेश कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed