फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of brick kiln contractors for reducing the rate of stone

ईट-भट्ठा ठेकेदारों का प्रदर्शन, आंदोलन की चेतावनी

Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 23 Oct 2022 12:42 AM IST
विज्ञापन
Demonstration of brick kiln contractors for reducing the rate of stone
पथाई का रेट कम देने पर ईट-भट्ठा ठेकेदारों का प्रदर्शन
विज्ञापन

शामली, कांधला। कस्बे के दर्जनों भट्ठा ठेकेदारों ने भट्ठा मालिकों पर ईंट पथाई का रेट कम देने का आरोप लगाते हुए जिला अधिकारी जसजीत कौर को पत्र भेजकर ईंट पथाई का सही रेट दिलाए जाने की मांग की है।
शनिवार को कस्बे के शिवालय रोड पर सलीम ठेकेदार के आवास पर भट्ठा ठेकेदारों की एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में वक्ताओं ने कहा कि कांधला और कैराना क्षेत्र के दर्जनों लोगों ने सहारनपुर क्षेत्र में ईंट भट्ठों पर ईंट पथाई का ठेका ले रखा है। पीड़ित ठेकेदारों का आरोप है कि ईट भट्टा मालिकों ने सभी मजदूरों से सितंबर में ईंट भट्ठा चलाने की बात कहते हुए ईंट पथाई का रेट 520 रुपए हजार तय किया था। आरोप है कि आज तक भी ईंट भट्ठों को नहीं चलाया गया है। मजदूरों का आरोप है कि ईट भट्ठा मालिक जनवरी में ईंट भट्ठा चलाने की बात कर रहे हैं, जबकि जनवरी में ईंट पथाई का रेट 650 रुपये प्रति हजार बैठता है।
विज्ञापन

मजदूरों ने चेतावनी दी है कि अगर ईट भट्ठा मालिकों ने उन्हें ईंट पथाई का सही रेट नहीं दिया तो सभी ईंट भट्ठा मजदूर ईट भट्टा मालिकों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे। मजदूरों ने जिलाधिकारी जसजीत कौर को शिकायती पत्र भेजते हुए ईंट भट्ठा मालिकों से पथाई का सही रेट दिलाए जाने की मांग की है। बैठक में मुरसलीन, फैयाज, यामीन, राशिद, नफीस, शौकीन, सफी, गफ्फार, कासिम, दिलशाद और नौशाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed