फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demonstration of Bharatiya Kisan Sangh in Collectorate

भारतीय किसान संघ का कलक्ट्रेट में प्रदर्शन

Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 08 Sep 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Demonstration of Bharatiya Kisan Sangh in Collectorate
शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ के सदस्य - फोटो : SHAMLI
शामली। फसलों की लागत का लाभकारी मूल्य की मांग के लिए भारतीय किसान संघ ने बुधवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया। उन्होंने फसलों का लाभकारी मूल्य मिलने तक आंदोलन जारी रखने का एलान किया। प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

जिला प्रभारी और प्रांतीय अधिकारी दुष्यंत पुंडीर ने कहा कि फसलों का लाभकारी मूल्य नहीं मिलने के कारण गरीब किसान कर्जदार होता जा रहा है। जिलाध्यक्ष धर्मेंद्र देशवाल ने कहा कि संगठन की अखिल भारतीय समिति ने प्रधानमंत्री को लागत का लाभकारी मूल्य 31 अगस्त तक घोषित करने को लेकर पत्र लिखा था। जिस पर अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। प्रांतीय सदस्य ज्ञान सिंह ने कहा कि केवल लाभकारी मूल्य घोषित करने से कुछ नहीं होगा। उस मूल्य पर फसल की खरीद भी होनी चाहिए। घोषित मूल्य से कम पर खरीद को अपराध माना जाए। संगठन लाभकारी मूल्य मिलने तक आंदोलन जारी रखेगा। यदि 10 दिन में सरकार सकारात्मक पहल नहीं करती तो आगे की रणनीति पर विचार किया जाएगा। मौके पर जिला मंत्री देशराज शर्मा, जिला उपाध्यक्ष धीरेंद्र, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद कुमार, ऊन ब्लॉक अध्यक्ष कमल सैनी, कैराना ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप मुखिया, शामली ब्लॉक अध्यक्ष जितेंद्र राणा मौजूद रहे।

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ के सदस्य

शामली कलेक्ट्रेट में धरने पर बैठे भारतीय किसान संघ के सदस्य- फोटो : SHAMLI

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed