{"_id":"602eb2a38ebc3ee978485335","slug":"demonstration-done-in-support-of-sp-mla-nahid-hasan-shamli-news-mrt526038577","type":"story","status":"publish","title_hn":"सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थन में किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थन में किया प्रदर्शन
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थन में किया प्रदर्शन
ऊन। कैराना से सपा विधायक नाहिद हसन के समर्थकों ने तहसील कार्यालय पर प्रदर्शन कर विधायक व उनकी मां पूर्व सांसद तबस्सुम हसन पर की गई गैंगस्टर की कार्रवाई निरस्त करने की मांग की। राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन एसडीएम मणि अरोरा को दिया।
बृहस्पतिवार को विधायक के समर्थकों ने तहसील पर पहुंचकर प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि विधायक व पूर्व सांसद पर द्वेष भावना से गैंगस्टर की कार्रवाई की गई है। मुजफ्फरनगर में पंचायत में भाग लेने से बौखलाई सरकार ने यह कार्रवाई कराई है। इसका डटकर विरोध किया जाएगा। प्रदर्शनकारियों में असलम प्रमुख, अमर सिंह कश्यप, लोकेश, महबूब, मुसब्बर, मोहर सिंह, शकील, रियासत, अनुज और देवीलाल आदि शामिल रहे।