{"_id":"633b2fded619dd1a2b53383c","slug":"demolition-in-teen-shed-building-on-government-land-report-filed-shamli-news-mrt6080880108","type":"story","status":"publish","title_hn":"बराला में सार्वजनिक भवन में की गई तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बराला में सार्वजनिक भवन में की गई तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
कैराना के बराला में सार्वजनिक स्थल पर की गई तोड़फोड़।
- फोटो : SHAMLI
सरकारी भूमि पर बने टीन शेड भवन में तोड़फोड़, रिपोर्ट दर्ज
शामली, कैराना। क्षेत्र के बराला गांव में रविवार रात कुछ लोगाें ने सरकारी भूमि पर सार्वजनिक भवन का टीन शेड तोड़ दिया। पुलिस ने प्रधान पति सहित छह नामजद व आठ अज्ञात के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज की है।
सोमवार को गांव बराला निवासी ग्रामीण रियासत ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि गांव के चौराहे पर एक खाली स्थान है। जिसमें समाज के लोगों ने सर्व समाज की सहमति के बाद चंदा इकट्ठा कर उसकी सफाई कराई तथा सभी के बैठने के लिए टीन शेड डलवाया था। आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान पति हारुन व उसके साथियों याकूब, हम्माद अली, राकिब, सावेज, नसीम और आठ अन्य आरोपी गत रात्री करीब एक बजे अपने हाथों में हथौड़े, लाठी-डंडे, बल्लम लेकर आए और भवन में तोड़फोड़ कर दी। आरोपियों ने टीन शेड गिरा दिया। टीन शेड की आवाज सुनकर वह मौके पर पहुंचा तथा विरोध किया तो आरोपियों ने उसके साथ गाली गलौज करते हुए मारपीट कर उसे भगा दिया।
बताया जा रहा है कि घटना एक मकान के बाहर लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। आरोपियों ने सीसीटीवी कैमरे के तार भी काट दिए। पुलिस ने ग्राम प्रधान पति हारुन सहित याकूब, हम्मद अली, राकिब, सावेज, नसीम व आठ अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज कर ली है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि सार्वजनिक भूमि पर की गई तोड़फोड़ के मामले में मुकदमा दर्ज किया गया हैं। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन
--
चेहरे ढककर दिया घटना को अंजाम
गांव बराला में सार्वजनिक भूमि पर खड़े टीन शेड व दीवारों को तोड़ा गया है। पूरी घटना कुछ लोगों ने अपने मोबाइल फोन में कैद कर ली। मोबाइल की वीडियो में एक दर्जन से ज्यादा आरोपी तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। सभी आरोपियों द्वारा सफेद कपड़े से अपने चेहरे ढक रखे हैं। ताकि उनकी पहचान न हो सकें।
--
कोर्ट में विचाराधीन हैं मामला
बताया गया है कि गांव बराला में मौजूद सार्वजनिक भूमि का मामला न्यायालय में विचाराधीन है। इस सार्वजनिक भूमि की शिकायत पूर्व में भी ग्रामीणों द्वारा उच्चाधिकारियों को की जा चुकी हैं। आज तक भी सार्वजनिक भूमि के विवाद का समाधान नहीं हो सका। बावजूद इसके गांव के ग्राम प्रधान पति ने अपने साथियों के साथ मिलकर सार्वजनिक भूमि पर खड़े टीन शेड में तोड़फोड़ करते हुए उसे गिरा दिया।