फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Shamli News ›   Demanded to hang the culprits by burning candles

कैंडल जलाकर दोषियों को फांसी देने की मांग की

Wed, 30 Sep 2020 12:15 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 30 Sep 2020 12:15 AM IST
विज्ञापन
Demanded to hang the culprits by burning candles
शामली क्षेत्र के गांव भैसवाल में हाथरस की युवती की हत्या के विरोध में कैंडल जलाते ग्रामीण - फोटो : SHAMLI
कैंडल जलाकर दोषियों को फांसी देने की मांग की
विज्ञापन

शामली। हाथरस की बेटी की हत्या की घटना को लेकर विभिन्न संगठनों में आक्रोश फैल गया। दोषियों को फांसी देने की मांग को लेकर विभिन्न संगठनों ने कैंडल मार्च निकाला।
शहर के मोहल्ला पंसारियान में राष्ट्रीय वाल्मीकि समाज प्रतिनिधि मंच की ओर से आयोजित शोक सभा में संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद झंझौट ने घटना की निंदा की। स्वायत शासन कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष नरेश महरोलिया के नेतृत्व में कर्मचारियों ने डीएम जसजीत कौर को ज्ञापन देकर हाथरस की बेटी के परिवार के एक सदस्य को सरकारी नौकरी, 50 लाख रुपये का मुआवजा, दोषियों को फांसी दिलाने की मांग की। न्याय न मिलने पर कर्मचारी यूनियन ने हड़ताल की चेतावनी दी है। मौके पर देवेेंद्र बिडला, प्रमोद कुमार, विजय कुमार, देवेंद्र प्रधान बनत, प्रवीण मौजूद रहे। वहीं, भैैंसवाल गांव में जिले की सपा महिला सभा एवं अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के कार्यकर्ताओं ने कैंडल जलाकर हाथरस की बेटी श्रद्धांजलि दी। शोकसभा में सपा के वरिष्ठ नेता प्रो. सुधीर पंवार ने हत्या की निंदा की। मौके पर सपा जिलाध्यक्ष अशोक चौधरी, सपा अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के निवर्तमान जिलाध्यक्ष पाल सिंह, मधु सिंह आदि रहे।
विज्ञापन

उधर, कैराना में शाम करीब सात बजे आजाद समाज पार्टी के कार्यकर्ता शामली बस स्टैंड के सामने पालिका मार्केट में इकट्ठा हुए। कैंडल जलाकर मृतका का श्रद्धांजलि दी। मौके पर पार्टी के कैराना विधानसभा अध्यक्ष सोनू कुमार, जिला उपाध्यक्ष चौधरी नदीम हसन, नगर अध्यक्ष अकबर अली, मौजूद रहे। थानाभवन में भीम आर्मी जिला यूनिट ने जिलाध्यक्ष अनुज भारती के नेतृत्व मेंदोषियों को फांसी की सजा देने के नारे लगाते हुए कैंडल मार्च निकाला। मौके पर राजेश गौतम, चंद्रपाल, अंकुर आंबेडकर, अक्षय कुमार, अंसार कुरैशी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed